घर पर बनाएं होटल जैसा पंजाबी स्टाइल 'प्याज लच्छा पराठा', खाते ही उंगलियां चाटते रह जाएंगे सब, नोट करें रेसिपी

रोजाना के वही बोरिंग पराठे खाकर थक गए हैं? तो आप चटपटा पंजाबी प्याज लच्छा पराठा ट्राई कर सकते हैं, बेसन और खास मसालों से तैयार प्याज की फिलिंग और देसी घी की सोंधी खुशबू इस पराठे को खास बनाती है. सुबह के नाश्ते के लिए यह एक परफेक्ट, क्रिस्पी और लच्छेदार ऑप्शन है.

Advertisement
प्याज-टमाटर का सलाद खाएं  (PHOTO:ITG) प्याज-टमाटर का सलाद खाएं (PHOTO:ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 20 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 4:48 PM IST

PUNJABI PYAAZ LACCHA PARATHA RECIPE: भारतीय खाने में पराठा बहुत चर्चित डिश है, सुबह के नाश्ते में आमतौर पर घरों में पराठे ही बनाए जाते हैं. आलू, गोभी, मूली, पनीर और दाल समेत कई तरीके के पराठे बनाए जाते हैं. लेकिन अगर आप भी रोजाना एक तरीके के पराठे खाकर बोर हो गए हैं, तो इस बार ट्राई करें पंजाबी प्याज लच्छा पराठा.

यह न केवल दिखने में लच्छेदार और सुंदर होता है, बल्कि टेस्ट में भी लाजवाब है. पंजाबी स्टाइल प्याज लच्छा पराठा को इसके अंदर भरी जाने वाली बेसन और मसालों के साथ भुनी हुई प्याज की फिलिंग बेहद खास बनाती है. 

Advertisement

प्याज लच्छा पराठा बनाने के लिए इंग्रेडिएंट्स

  • प्याज:5-6 मध्यम आकार के (पतले कटे हुए)
  • बेसन: 2 बड़े चम्मच (बाइंडिंग और स्वाद के लिए)
  • हरी मिर्च और ताज़ा हरा धनिया: बारीक कटा हुआ
  • कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर: 1 बड़ा चम्मच
  • जीरा पाउडर:1 छोटा चम्मच
  • चाट मसाला:1 छोटा चम्मच
  • धनिया पाउडर: 1 छोटा चम्मच
  • अजवाइन: 1 छोटा चम्मच
  • नमक: स्वादानुसार
  • गेहूं का आटा
  • कलौंजी
  • ताजा हरा धनिया: बारीक कटा हुआ
  • देसी घी
     

चटपटी प्याज की फिलिंग कैसे तैयार करें

लच्छेदार पराठा कैसे बनाएं?

  1. आटे की एक बड़ी लोई लें और उसे पतला बेल लें. अब इसके ऊपर थोड़ा सा देसी घी डालकर फैला दें. अब इसमें प्यार का मिक्सर पूरी रोटी पर फैला दें. 
  2. रोटी को एक किनारे से पकड़कर प्लीट्स बनाएं और फोल्ड करें. अब इस लंबी पट्टी को गोल घुमाते हुए एक पेड़ा बना लें.
  3. इसके ऊपर थोड़ी सी कलौंजी और हरा धनिया चिपका दें.अब हल्के हाथों से बेलकर इसे गरम तवे पर डालें.
  4. मीडियम गैस पर दोनों तरफ से देसी घी लगाकर तब तक सेकें जब तक कि यह गोल्डन ब्राउन और एकदम क्रिस्पी न हो जाए.

प्याज का मिक्सर पूरी तरह ठंडा होने के बाद ही पराठे में भरें, वरना पराठा फट सकता है. बेसन डालने से प्याज की नमी खत्म हो जाती है और पराठा एकदम कुरकुरा बनता है. आप प्याज लच्छा पराठा को अचार या फिर मक्खन के साथ खा सकते हैं, इसके साथ इसका स्वाद दोगुना हो जाता है. इन दोनों के अलावा दही के साथ भी प्याज का लच्छा पराठा खाने में टेस्टी लगता है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement