Coffee Face Mask: महंगे फेशियल की नहीं पड़ेगी जरूरत! कॉफी में मिलाकर लगा लें ये चीजें, चेहरे पर आएगा चांद सा निखार

Coffee Face Mask for Glowing Skin: क्या आप जानते हैं कॉफी सिर्फ मन को सुकून ही नहीं देता, बल्कि चेहरे की सुंदरता बनाए रखने में भी मदद करता है. इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट स्किन से जुड़ी समस्याओं को कम करके चेहरे पर ग्लो लाने में मदद करते हैं. आज हम आपको कॉफी पाउडर से फेस मास्क बनाने का तरीका बताएंगे जो ग्लोइंग स्किन पाने में आपकी मदद कर सकते हैं.

Advertisement
महंगी क्रीम छोड़िए! बेदाग और ग्लोइंग स्किन के लिए आजमाएं कॉफी से बने ये असरदार फेस मास्क (Photo- ITG) महंगी क्रीम छोड़िए! बेदाग और ग्लोइंग स्किन के लिए आजमाएं कॉफी से बने ये असरदार फेस मास्क (Photo- ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 18 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 11:31 AM IST

Coffee Face Mask for Glowing Skin: हर कोई चाहता है कि उसकी स्किन ग्लो करे और वह सुंदर दिखे. इसके लिए कई लोग महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स पर पैसा खर्च करते हैं तो कुछ लोग पार्लर में ट्रीटमेंट करवाते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपकी किचन में मौजूद कॉफी पाउडर आपके स्किन केयर का अहम हिस्सा हो सकता है. इसमें  मौजूद एंटीऑक्सीडेंट स्किन को हेल्दी रखते हैं और बढ़ती उम्र के लक्षणों को कम करने में मदद करते हैं.

Advertisement

ऐसे में अगर आप नेचुरल तरीके से स्किन केयर करना चाहते हैं तो कॉफी से बना फेस मास्क आपके बहुत काम आ सकता है. आज हम आपको  कॉफी से बने कुछ आसान फेस मास्क के बारे में बताएंगे जो दाग-धब्बों को कम कर ग्लोइंग स्किन और हेल्दी स्किन पाने में आपकी मदद कर सकते हैं.

कॉफी और शहद से बना फेस मास्क
यह मास्क चेहरे पर सॉफ्टनेस बनाए रखने में मदद करता है और झुर्रियों, ड्राईनेस और दाग-धब्बों की समस्या को कम करता है. कॉफी और शहद का फेस मास्क बनाने के लिए 1 चम्मच कॉफी पाउडर और 1 चम्मच शहद लें.दोनों को अच्छे से मिला लें और चेहरे पर लगाएं. आंखों के आसपास न लगाएं. 20 मिनट बाद ठंडे पानी से चेहरा धो लें.

कॉफी, हल्दी और दही का फेस मास्क
यह मास्क चेहरे की डलनेस को दूर करता है और दाग-धब्बों को हल्का करने में मदद करता है. इस मास्क को बनाने के लिए  1 चम्मच कॉफी, 1 चम्मच हल्दी और 1 चम्मच दही मिलाकर पेस्ट बना लें. इसे चेहरे पर लगाएं और 20 मिनट बाद हल्के हाथों से मसाज करते हुए धो लें.

Advertisement

कॉफी और एलोवेरा फेस मास्क
यह मास्क पिंपल, दाग और स्किन इरिटेशन में फायदेमंद है. एलोवेरा चेहरे को शांत करता है और कॉफी स्किन को टाइट और ब्राइट बनाती है. इस मास्क को बनाने के लिए 2 चम्मच कॉफी पाउडर और 2 चम्मच एलोवेरा जेल मिलाकर चेहरे पर लगाएं. 15–20 मिनट बाद गुनगुने पानी से धो लें.

चेहरे पर कॉफी इस्तेमाल करते समय इन बातों का रखें ध्यान 

  1. पहली बार चेहरे पर लगाने से पहले पहले पैच टेस्ट जरूर करें ताकि एलर्जी का पता चल सके.
  2. कॉफी को बहुत जोर से न रगड़ें, यह स्किन को नुकसान पहुंचा सकती है.
  3. हफ्ते में 2–3 बार से ज्यादा इस्तेमाल न करें.
  4. अगर स्किन बहुत सेंसिटिव है या एक्ने/घाव हैं तो इस्तेमाल न करें.

डिस्क्लेमर: ये खबर सिर्फ जानकारी के लिए है. अपनी स्किन केयर में किसी भी तरह का बदलाव करने से पहले एक्सपर्ट की सलाह लेना न भूलें.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement