Bengali Style Luchi Recipe: क्या आपने कभी चखा है बंगाल की खास पूरी लुची का स्वाद? खाने में लाजवाब और बनाना है आसान

Bengali Style Luchi Recipe: आपने कई तरह की पूरी खाई होगी लेकिन क्या कभी बंगाली लुची ट्राई की है. अगर नहीं तो आज हम आपको लुची बनाने की आसान रेसिपी बताएंगे, जिसे आप खास मौके पर या वीकेंड पर बनाकर खा सकते हैं.

Advertisement
साधारण पूरी से कितनी अलग है बंगाली लुची? जानें इसे बनाने का सही तरीका (Photo- Adobe Stock) साधारण पूरी से कितनी अलग है बंगाली लुची? जानें इसे बनाने का सही तरीका (Photo- Adobe Stock)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 21 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 12:55 PM IST

Bengali Style Luchi Recipe: अगर आप घर पर कुछ अलग और टेस्टी बनाने का सोच रहे हैं तो बंगाली स्टाइल लुची एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकती है. यह दिखने में पूरी जैसी होती है लेकिन स्वाद और टेक्सचर में थोड़ी अलग होती है. पूरी को आमतौर पर आटा से बनाया जाता है, जबकि लुची मैदा से बनाई जाती है.

खास, बात यह है कि इसे कम समय में आसानी से बनाया जा सकता है. यह सॉफ्ट और हल्की होती है, जिसे आप किसी खास मौके या वीकेंड पर बना सकते हैं. आइए जानते हैं कि लुची कैसे बनाई जाती है और इसे बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत होती है.
 

Advertisement

इंग्रेडिएंट्स (ingredients)

2 कप मैदा
1 बड़ा चम्मच घी या तेल
1/2 छोटा चम्मच नमक
तलने के लिए जरूरत के अनुसार तेल
जरूरत के अनुसार पानी

बंगाली स्टाइल लुची पूरी बनाते कैसे हैं?

  1. लुची बनाने के लिए सबसे पहले आप एक बड़े बर्तन में मैदा छान लें. इसमें नमक और घी डालकर हाथों से अच्छी तरह मिला लें.
  2. अब इसमें थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए स्मूद आटा गूंथ लें. ध्यान रखें कि आटा न ज्यादा सॉफ्ट हो और न ही ज्यादा सख्त.
  3. इसके बाद आटे को ढककर 15–20 मिनट के लिए रख दें.
  4. अब आटे से बराबर साइज की छोटी-छोटी लोइयां बना लें और उन्हें हल्का सा चिकना कर लें.
  5. एक लोई लें, उस पर थोड़ा सा तेल लगाएं और फिर उसे गोल बेल लें. ध्यान रखें कि लुची न ज्यादा पतली हो और न ही ज्यादा मोटी.
  6. अब कढ़ाही में तेल गर्म करें. जब तेल अच्छी तरह गर्म हो जाए तो उसमें लुची डालें.
  7. हल्के हाथ से दबाते हुए इसे तलें. जब एक तरफ से हल्की सुनहरी हो जाए तो पलटकर दूसरी तरफ से भी फ्राई कर लें.
  8. तैयार लुची को प्लेट में निकाल लें और इसी तरह बाकी लुचियां भी बना लें.
  9. लुची आलू की सब्जी (आलूर दम) के साथ खाने में बहुत टेस्टी लगती है.
---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement