Arhar Dal Khichdi Recipe: वजन घटाना है तो ट्राई करें अरहर दाल की खिचड़ी, स्वाद ऐसा कि बार-बार खाने का करेगा मन
Arhar Dal Khichdi Recipe: अरहर दाल, जिसे तुअर दाल भी कहा जाता है, सालों से भारतीय रसोई का हिस्सा रही है. यह जल्दी पक जाती है और चावल के साथ अच्छे से मिल जाती है. आज हम इस खबर में आपको अरहर दाल से हेल्दी और टेस्टी खिचड़ी बनाने का आसान तरीका बताएंगे.
Arhar Dal Khichdi Recipe: अगर आप खाने में कुछ हल्का, टेस्टी और हेल्दी ऑप्शन ढूंढ रहे हैं तो अरहर (तुअर) दाल की खिचड़ी से बेहतर शायद ही कुछ होगा. यह पेट के लिए हल्की होती है और बहुत कम समय में आसानी से बन जाती है. प्रोटीन और फाइबर से भरपूर अरहर दाल में कैलोरी बहुत कम होती है और इसे खाने के बाद लंबे समय तक पेट भरा रहता है. यही वजह है कि यह वजन घटाने वालों के लिए हेल्दी खाना माना जाता है है.
Advertisement
अरहर दाल की खिचड़ी पचाने में भी आसान होती है, इसलिए इसे अक्सर बीमारी के बाद या मौसम बदलने पर खाने की सलाह दी जाती है. इसमें जीरा, हींग और हल्दी का हल्का तड़का डाइजेशन को बेहतर बनाता है. दही, अचार या थोड़े से घी के साथ इसे खाने से यह एक बैलेंस डाइट बन जाती है. आइए जानते हैं कि अरहर दाल की खिचड़ी बनाने के लिए कौन-कौन सी इंग्रेडिएंट्स चाहिए और इसे बनाने का सही तरीका क्या है.
आजतक लाइफस्टाइल डेस्क