Alsi ki Roti Recipe: अगर आप अपनी डाइट में कुछ हेल्दी, टेस्टी और नया ट्राई करना चाहते हैं तो अलसी की रोटी से बेहतर शायद ही कुछ हो सकता है. अलसी के बीज में ओमेगा-3 फैटी एसिड, हाई फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट जैसे गुण पाए जाते हैं जो आपकी ओवरऑल हेल्थ को बेहतर बनाए रखने में मदद करते हैं. यह रोटी न सिर्फ हेल्दी है, बल्कि बहुत ही टेस्टी भी होती है. ऐसे में आज हम आपको अलसी की रोटी बनाने का आसान तरीका बताएंगे. इसका स्वाद इतना लाजवाब होगा कि एक बार खाने के बाद आप बार-बार बनाना पसंद करेंगे.
एक कटोरी गेहूं का आटा
50 ग्राम अलसी के बीज
नमक स्वादानुसार
घी
इन बातों का रखें ध्यान
अलसी की रोटी हमेशा ताजी ही खाएं.
इसके गूंथें आटे को एक बार में ही खत्म कर लें.
आजतक लाइफस्टाइल डेस्क