विराट कोहली ने उठाया छोले-भटूरे का लुत्फ, आप भी जानें उनकी पसंदीदा डिश की रेसिपी

Virat kohli favourite chole bhature: क्रिकेटर विराट कोहली को दिल्ली के स्ट्रीट स्टाइल छोले-भटूरे बेहद पसंद है. दिल्ली में चल रहे मैच के दौरान उन्होंने छोले-भटूरे का लुत्फ उठाया है. अगर आप भी दिल्ली की स्ट्रीट जैसे छोले-भटूरे खाना चाहते हैं तो ये रेसिपी नोट कर लें.

Advertisement
Delhi style Chole Bhature Delhi style Chole Bhature

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 18 फरवरी 2023,
  • अपडेटेड 10:18 PM IST

Chole Bhature Recipe: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली को छोले भटूरे खाना बेहद पसंद है. खासकर उनके होमटाउन दिल्ली में मशहूर राम के छोले-भटूरे. वे जब भी दिल्ली आते हैं इनका स्वाद जरूर चखते हैं. दिल्ली में चल रहे मैच के दौरान विराट कोहली ने छोले-भटूरे ऑर्डर करके खाए. आप भी अपने फेवरेट स्टार प्लेयर की पसंदीदा डिश का स्वाद घर बैठे ले सकते हैं.

Advertisement

आज हम आपके लिए दिल्ली स्टाइल में छोले भटूरे की रेसिपी लेकर आए हैं. इन्हें बनाना बेहद आसान है, अगर छोले भीगे हुए नहीं हैं तो कुछ टिप्स अपनाकर आप आसानी से परफेक्ट छोले बना सकते हैं. आइए देखते हैं रेसिपी. मैच देखते-देखते आप भी छोले भटूरे का लुत्फ उठाइए.

Chole Bhature Ingredients: सामग्री

  • मैदा 500 ग्राम
  • सूजी 100 ग्राम
  • दही आधा कटोरी
  • नमक स्वादानुसार
  • चीनी आधा छोटी चम्मच
  • बेकिंग पाउडर 1 छोटी चम्मच
  • तेल तलने के लिए

Chole Ingredients: सामग्री

  • काबूली चना एक कटोरी या 150 ग्राम
  • खाने वाला सोडा आधा चम्मच
  • टमाटर 3-4 मीडियम साइज
  • हरी मिर्च
  • एक चम्मच अदरक का पेस्ट
  • रिफाइन्ड तेल 2 चम्मच
  • जीरा आधा छोटी चम्मच, धनिया पाउडर एक छोटी चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर एक चौथाई छोटी चम्मच 
  • गरम मसाला

How to Make Bhature: भटूरे बनाने की विधि:

Advertisement

सबसे पहले मैदा और सूजी को छ्न्नी से छानकर किसी बड़े बर्तन में निकाल लें फिर इसमें तेल, बेकिंग पाउडर, दही और चीनी डालकर गुनगुने पानी की मदद से सॉफ्ट आटा गूंथ लें. आटे को खींच खींचकर लचीला कर दें फिर तकरीबन आधे घंटे के लिए ऊपर हल्का सा तेल लगाकर ढककर रख दें.

मोटी लोई से भटूरा बनाएं

तय समय बाद आटा निकालें और हाथों से फिर थोड़ा मल लें. इसके बाद कढ़ाही में तेल डालकर गर्म होने रख दें. जब तक कढ़ाही में तेल गर्म हो रहा है तब तक भटूरा बेलकर तैयार कर लें. हाथों पर तेल लगाएं और आटे से बड़ी लोई तोड़े फिर न ज्यादा पतला और न ज्यादा मोटा भटूरा बेलकर तैयार कर लें. जब कढ़ाई के तेल से धूआं नजर आने लगे तो भटूरे को डालकर सेंकना शुरू करें. चमचे की मदद से भटूरे के ऊपर तेल डालते रहें. हल्का सुनहरा होने पर टिश्यू पेपर पर निकाल लें. 

How To Make Chole: छोले बनाने की विधि:

छोले बनाने के लिए छोलों को रातभर भिगोकर रखा जाता है हालांकि अगर छोले भीगे हुए नहीं हैं तो कुछ टिप्स अपनाकर आप छोले उबाल सकते हैं. तेज गर्म पानी में छोलों को 20 मिनट ढककर भिगो दीजिए फिर कुकर में ज्यादा सा पानी डालकर 6-7 सीटी लगा दीजिए. आपके छोले उबल जाएंगे. दूसरी तरफ टमाटर, हरी मिर्च, अदरक को मिक्सी से बारीक पीस लें. कढ़ाई में तेल डाल कर गरम करें. जीरा भुनने के बाद धनिया पाउडर डाल दें.

Advertisement

मसाला अच्छे से फ्राई करें

टमाटर, अदरक, हरी मिर्च का पेस्ट और लाल मिर्च पाउडर डालकर मसाले को जब तक भूने तब तक कि मसाले के ऊपर तेल न तैरने लगे. भुने मसाले में एक गिलास पानी और स्वादानुसार नमक डालें. उबले चनों को इस मसाले की तरी में मिलाकर अच्छी तरह चमचे से चलाएं. अगर आपको छोले ज्यादा गाढ़े लग रहे हों तो जरूरत के मुताबिक पानी मिला लें. उबाल आने के बाद 2-3 मिनिट पकने दें. गरम मसाला और आधा हरा धनिया मिलाएं. अब इन चटपटे छोले को भटूरे के साथ सर्व करें. साथ ही अचार,प्याज और कटी हुई हरी मिर्च रखना न भूलें. 


 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement