Ramadan 2026: खजूर से ही क्यों खोला जाता है रोजा? केवल परंपरा या इसके पीछे छिपा है कोई साइंस?

Ramadan 2026: क्या आपने कभी यह सोचा है कि रमजान में रोजा खजूर खाकर ही क्यों खोला जाता है. आखिर यह सिर्फ एक परंपरा है या इसके पीछे कोई वैज्ञानिक कारण भी है. इसी सवाल का जवाब आज हम आपको इस खबर में बताएंगे.

Advertisement
रमजान में खजूर से ही क्यों खोला जाता है रोजा? (Photo- Getty Image) रमजान में खजूर से ही क्यों खोला जाता है रोजा? (Photo- Getty Image)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 21 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 8:51 AM IST

Ramadan 2026: रमजान मुस्लिम समुदाय का बेहद खास और पवित्र महीना माना जाता है. इस दौरान रोजा रखा जाता है, जिसमें लोग सूरज निकलने से लेकर डूबने तक भूखे रहते हैं और इस दौरान इबादत भी करते हैं. दिनभर के रोजे के बाद जब शाम को इफ्तार का समय आता है तो सबसे पहले खजूर से रोजा खोलने की परंपरा है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह सिर्फ मान्यता नहीं है, बल्कि इसके पीछे साइंस भी है. ऐसे में आज इस खबर में हम जानेंगे कि रमजान में खजूर से रोजा खोलना क्यों जरूरी माना जाता है और इसके क्या-क्या फायदे हैं.

Advertisement

मेडिकल साइंस क्या कहती है?
मेडिकल साइंस के मुताबिक, खजूर में कार्बोहाइड्रेट अच्छी मात्रा में होते हैं. रोजा खोलते ही यह शरीर को जल्दी एनर्जी देते हैं, मीठा खाने की तलब कम करते हैं और भूख को कंट्रोल करने में मदद करते हैं.

स्टडी क्या कहती है?
National Library of Medicine की एक स्टडी के अनुसार, खजूर का ग्लाइसेमिक इंडेक्स (GI) कम से मध्यम होता है. इससे ब्लड शुगर कंट्रोल में रहती है, इंसुलिन की संवेदनशीलता बेहतर होती है और डायबिटीज का खतरा कम हो सकता है. साथ ही खजूर में ऐसे कई एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो सूजन कम करने और ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से बचाव में मदद करते हैं.

एक्सपर्ट का क्या कहना है?
सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट रुजुता दिवेकर जो करीना कपूर जैसे कई स्टार्स के साथ काम कर चुकी हैं का कहना है कि खजूर शरीर में हीमोग्लोबिन (Hb) और एनर्जी लेवल बढ़ाने में मदद करता है. यह नींद से जुड़ी समस्याओं को दूर करने, इंफेक्शन और एलर्जी से लड़ने और एक्सरसाइज परफॉर्मेंस बेहतर करने में भी फायदेमंद है.

Advertisement

इसके अलावा खजूर कब्ज और एसिडिटी से राहत दिलाने में भी मदद करता है. साल 2018 में रुजुता दिवेकर ने बताया था कि जो लोग वजन कम करने की कोशिश कर रहे हैं, उन्हें भी खजूर खाना चाहिए, क्योंकि यह शरीर की एक्स्ट्रा फैट कम करने में मदद करता है. उन्होंने यह भी कहा कि पीरियड्स के दौरान महिलाओं के लिए खजूर फायदेमंद होता है, क्योंकि यह रात में होने वाले दर्द और ऐंठन को कम करता है.

खजूर खाने के अन्य फायदे
खजूर में फाइबर, पोटैशियम, मैग्नीशियम और कई जरूरी विटामिन होते हैं. ये पोषक तत्व रोजा खोलने के बाद शरीर को एनर्जी देते हैं और कमजोरी दूर करते हैं. खजूर में पानी की मात्रा भी अच्छी होती है, जिससे दिनभर बिना पानी के रहने के बाद शरीर को हाइड्रेशन मिलता है. इसमें मौजूद नेचुरल शुगर आसानी से पच जाती है, इसलिए यह रोजा खोलने के बाद पेट पर भारी भी नहीं पड़ती.
फाइबर से भरपूर होने की वजह से खजूर डाइजेशन को बेहतर बनाता है और कब्ज से बचाता है. साथ ही इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण शरीर की सूजन कम करने में मदद करते हैं.

रोजे में खजूर कैसे खाएं?
आप खजूर को सीधे खा सकते हैं. इसके अलावा इसे पानी में भिगोकर, दूध के साथ या स्मूदी में मिलाकर भी लिया जा सकता है जिससे दिनभर की थकान दूर करने में मदद मिलती है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement