Homemade Multigrain Atta: मल्टीग्रेन आटा न केवल खाने में टेस्टी होता है, बल्कि यह सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होता है. यह डाइजेशन को बेहतर बनाने में मदद करता है, शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाता है और ओवरऑल हेल्थ को बेहतर बनाए रखने में मदद करता है. यह आटा गेहूं के साथ-साथ ओट्स, मक्का, रागी और कई तरह के अनाजों को मिलाकर बनाया जाता है, जिससे शरीर को कई तरह के पोषक तत्व आसानी से मिल जाते हैं.
वैसे तो बाजार में कई तरह के मल्टीग्रेन आटे मिल जाते हैं. लेकिन आप घर पर भी आसानी से शुद्ध मल्टीग्रेन आटा तैयार कर सकते हैं. आज हम आपको घर पर आसानी से मल्टीग्रेन आटा बनाने का तरीका बताएंगे.
2 किलो गेहूं का आटा
100 ग्राम मक्का
100 ग्राम चना दाल
100 ग्राम ओट्स
50 ग्राम रागी
100 ग्राम सोयाबीन
कंटेनर (मल्टीग्रेन आटा रखने के लिए)
मल्टीग्रेन आटे को अपनी डाइट में शामिल करना बहुत आसान है. आप इसे साधारण गेहूं के आटे की जगह रोजाना के खाने में इस्तेमाल कर सकते हैं. इससे आप रोटियां, पराठे, चीला, पैनकेक और यहां तक कि ब्रेड और मफिन जैसे बेक किए हुए आइटम भी बना सकते हैं. अगर आप इसे सब्जियों, दाल, लीन प्रोटीन और हेल्दी फैट्स के साथ खाते हैं तो आपकी डाइट और भी ज्यादा बैलेंस्ड रहती है.
आजतक लाइफस्टाइल डेस्क