सूर्यकुमार यादव की पत्नी देविशा शेट्टी ने साड़ी पहन बालों में लगाया 'Mom-To-Be', वायरल हुआ वीडियो

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बाद अब सूर्यकुमार यादव अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं. पत्नी देविशा शेट्टी के बेबी शॉवर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उनका Mom-To-Be लुक खूब पसंद किया जा रहा है.

Advertisement
सूर्यकुमार यादव की पत्नी को सिल्क साड़ी में बेबी बंप फ्लॉन्ट करते देखा गया.  (Photo: ITG) सूर्यकुमार यादव की पत्नी को सिल्क साड़ी में बेबी बंप फ्लॉन्ट करते देखा गया. (Photo: ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 16 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 5:20 PM IST

हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप 2026 में जीत का परचम लहराने वाले स्टार भारतीय क्रिकेटर और भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव एक बार फिर सुर्खियों में हैं. अब सूर्यकुमार यादव अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं. कुछ समय से अटकलें थीं कि सूर्यकुमार यादव पिता बनने वाले हैं.

अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो ने इन चर्चाओं को और तेज कर दिया है. दरअसल, वायरल वीडियो में कपल के बेबी शॉवर फंक्शन की झलक दिखाई दे रही है. इस दौरान वहां एक प्यारा सा बैनर भी नजर आ रहा है, जिस पर 'वेलकम टू द बेबी शॉवर ऑफ देविशा एंड सूर्या' लिखा है. वीडियो में सूर्या और देविशा ट्रेडिशनल लुक्स में नजर आ रहे हैं.

हाथों में हाथ डाले नजर आया कपल 
वायरल वीडियो में सूर्या और देविशा एक-दूसरे का हाथ थामे हुए बैंक्वेट हॉल में ग्रैंड एंट्री लेते दिख रहे हैं. इस दौरान देविशा का बेबी बंप साफ नजर आ रहा था. दोनों वीडियो में काफी खुश दिख रहे हैं. उनके चेहरे पर माता-पिता बनने की खुशी साफ झलक रही थी. हालांकि, सूर्या या देविशा ने आधिकारिक तौर पर अभी तक प्रेग्नेंसी की खबर की घोषणा नहीं की है, लेकिन वीडियो देखकर फैंस बेहद एक्साइटेड हैं.

साड़ी पहन बालों में लगाई 'मॉम-टू-बी' वाली हेयर एक्सेसरी
इस वीडियो में दोनों ट्रेडिशनल लुक में दिख रहे हैं.

देविशा ने अपने बेबी शॉवर के लिए गोल्डन सिल्क साड़ी चुनी थी, जिसके साथ ऑरेंज बॉर्डर उसकी खूबसूरती को और निखार रहा था. उन्होंने इस साड़ी को ऑरेंज कलर के हाफ स्लीव्स ब्लाउज के साथ पेयर किया था. ब्लाउज पर किया गया सीक्वेंस वर्क वीडियो में झिलमिलाता हुआ नजर आ रहा है, जो उनके पूरे लुक में खास चमक जोड़ रहा था.

देविशा ने अपने लुक को ट्रेडिशनल जूलरी के साथ कंप्लीट किया, जिसमें वह बेहद ग्रेसफुल और एलिगेंट लग रही थीं. उन्होंने गले में गोल्ड नेकलेस, कानों में गोल्डन इयररिंग्स, हाथों में गोल्ड कड़े, माथे पर टीका और कमर पर कमरबंध पहना हुआ था. हालांकि, उनकी जूलरी की सबसे खास बात उनके बालों में लगी हेयर एक्सेसरी थी.

देविशा ने अपने बालों को हाफ-अपडू स्टाइल में बांधा था और उसमें ‘Mom-to-Be’ लिखी हुई एक्सेसरी लगाई हुई थी.

Advertisement



सूर्यकुमार यादव का डैशिंग लुक
इस खास मौके पर सूर्या भी अपनी पत्नी के साथ ट्विनिंग करते नजर आए. उन्होंने मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा का डिजाइन किया हुआ वाइट कुर्ता और मैचिंग ट्राउजर के साथ एक स्टाइलिश जैकेट कैरी की. ये उनके लुक को और भी क्लासी बना रही थी.

सूर्यकुमार यादव (Photo: Instagram/@surya_14kumar)


अपने लुक की तस्वीरें सूर्यकुमार यादव ने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर की, जिसमें वो आंखों पर चश्मा लगाकर बेहद कूल और स्टाइलिश लग रहे थे. उनका ये अंदाज फैंस खूब पसंद कर रहे हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement