नानी संग दिखीं सारा तेंदुलकर, 2.10 लाख के बैग ने खींचा सबका ध्यान, ब्राउन टॉप में लगीं स्टाइलिश

Sara Tendulkar Luxury Bag​​​​​​​: सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर हाल ही में अपनी नानी एनाबेल मेहता के साथ मुंबई में बेहद स्टाइलिश अंदाज में नजर आईं. ब्राउन फ्रिंज टॉप और ₹2.10 लाख की कीमत वाले YSL लग्जरी बैग के साथ उनका यह लुक सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। फैंस उनकी सुंदरता के साथ-साथ उनके संस्कारों की भी खूब तारीफ कर रहे हैं।

Advertisement
सारा तेंदुलकर अपनी नानी के साथ मुंबई में दिखीं (PHOTO:ITG) सारा तेंदुलकर अपनी नानी के साथ मुंबई में दिखीं (PHOTO:ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 28 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 6:21 PM IST

Sara Tendulkar Luxury Bag: सचिन तेंदुलकर और अंजली तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर को हाल ही में अपनी नानी के साथ मुंबई में स्पॉट किया. उनकी वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है, जिसमें वो अपनी नानी एनाबेल मेहता के साथ सिंपल लुक में भी बहुत स्टनिंग लग रही हैं.

सूट, साड़ी हो या फिर ड्रेस हर लुक में सारा का गजब लगती हैं और यही वजह है कि उनकी हर फोटो और वीडियो चंद मिनटों में ही इंटरनेट पर सुर्खियां बटोरनी लगती है. एक बार फिर सारा का अंदाज लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचने में कामयाब हुआ.

Advertisement

नानी एनाबेल मेहता और सारा तेंदुलकर का जो वीडियो सामने आया है, उसमें वो गेट से बाहर निकलते दिखाई दे रहे हैं. सारा अपनी नानी के लिए दरवाजा खोलती हैं और बड़े ध्यान से उनको बाहर निकालती हैं. सारा की ड्रेस से ज्यादा कीमती उनका बैग है, जिसकी कीमत जानकर आप चौंक जाएंगे.

सारा तेंदुलकर का स्टाइलिश लुक

सारा तेंदुलकर ने एक बार फिर अपने स्टाइलिश और ट्रेंडी अवतार से सबका ध्यान खींचा, उन्होंने ब्राउन कलर का स्लीवलेस टॉप पहना हुआ है, जिसमें नीचे फ्रिंज लगे हुए थे, जो उनके लुक को यूनिक टच दे रहा था. इसे उन्होंने मैचिंग ब्राउन पैंट के साथ पेयर कर एक परफेक्ट मोनोक्रोमैटिक लुक दिया.

इतनी है सारा के बैग की कीमत

सचिन की लाडली ने अपने लुक को छोटे से बरगंडी कलर का हैंडबैग कैरी किया था, जो उनके आउटफिट के साथ खूब जंच रहा था. सारा ने सेंट लॉरेंट (वाईएसएल) का मिनी गैबी क्रॉस-बॉडी बैग क्रॉस-बॉडी बैग कैरी किया था, जिसकी कीमत लगभग $2,509 (करीब 2.10 लाख रुपये) है. यह स्टाइलिश और लग्जरी एक्सेसरी उसके लुक को और भी अट्रैक्टिव बना रही थी.

Advertisement

सारा की स्माइल ने जीता सबका दिल 

खुले बाल और मिनिमल मेकअप के साथ सारा का यह लग्जरी-मीट्स-सिम्पलिसिटी अवतार सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है. मगर इसके अलावा फैंस सारा की सादगी के साथ उनके संस्कारों की भी खूब तारीफ कर रहे हैं. वीडियो में अपनी नानी का ख्याल रखती नजर आ रही हैं, इतना ही नहीं कार में बैठते हुए सारा की स्माइल ने हर किसी को अपना फैन बना लिया है. 

डाउन-टू-अर्थ हैं सारा तेंदुलकर!

क्रिकेट की दुनिया के भगवान कहलाने वाले सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा की अक्सर फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं. सारा के लुक्स ही नहीं बल्कि उनका डाउन-टू-अर्थ नेचर भी लोगों को कायल कर देता है.बीते दिनों ही सारा को उनकी नई भाभी सानिया के साथ एक शादी में देखा गया था, जहां वो दोनों बिल्कुल बहनों की तरह एक-दूसरे के साथ नजर आ रही थीं.

 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement