पोलैंड की करोलिना बिलावस्का ने जीता मिस वर्ल्ड 2021 का खिताब, खूबसूरती पर फिदा हुए लोग

Miss World 2021: प्यूर्टो रिको (Puerto Rico) में हाल ही में हुई मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता का खिताब करोलिना बिलावस्का ने जीता. करोलिना मॉडलिंग करने के साथ ही मैनेजमेंट की पढ़ाई भी कर रही हैं. इसके अलावा करोलिना ऐसे प्रोजेक्ट्स के साथ भी जुड़ी हुई हैं जो बेघरों और जरूरतमंद लोगों की मदद करते हैं.

Advertisement
पोलैंड की करोलिना बिलावस्का ने जीता मिस वर्ल्ड 2021 का खिताब, जानें उनके बारे में पोलैंड की करोलिना बिलावस्का ने जीता मिस वर्ल्ड 2021 का खिताब, जानें उनके बारे में

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 17 मार्च 2022,
  • अपडेटेड 11:13 AM IST
  • करोलिना फिलहाल मैनेजमेंट में मास्टर डिग्री के लिए पढ़ाई कर रही हैं
  • इस रेस में भारत की मानसा वाराणासी ने भी हिस्सा लिया था

पोलैंड की करोलिना बिलावस्का ने प्यूर्टो रिको में हुई मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता का 70वां खिताब जीता है. करोलिना बिलावस्का मिस वर्ल्ड 2021 की विजेता रहीं. कोरोनेशन की यह प्रतियोगिता प्यूर्टो रिको में सैन जुआन के कोका-कोला म्यूजिक हॉल में आयोजित की गई थी. इस प्रतियोगिता की विजेता करोलिना बिलावस्का रहीं, जबकि फर्स्ट रनरअप अमेरिका की श्री सैनी रहीं और सेकेंड रनरअप कोट डिलवोइर की ओलिविया येस रहीं. 

Advertisement

17 मार्च को जमैका की टोनी-एन सिंह ने करोलिना बिलावस्का को मिस वर्ल्ड 2021 का ताज पहनाया. बता दें कि मिस वर्ल्ड की इस रेस में भारत की मानसा वाराणसी ने भी हिस्सा लिया था, वह टॉप 13 प्रतिभागियों की रेस में तो शामिल हुईं लेकिन टॉप 6 विनर्स की लिस्ट में अपनी जगह नहीं बना पाईं. 

मिस वर्ल्ड ऑर्गेनाइजेशन के मुताबिक,करोलिना फिलहाल मैनेजमेंट में मास्टर डिग्री के लिए पढ़ाई कर रही हैं वह आगे पीएचडी करना चाहती हैं. करोलिना एक मॉडल के रूप में भी काम करती हैं, उन्हें उम्मीद है कि वह अपने जीवन में एक मोटिवेशनल स्पीकर जरूर बनेंगी. उन्हें स्विमिंग और स्कूबा डाइविंग के साथ ही टेनिस और बैडमिंटन खेलना पसंद भी है. 

मिस वर्ल्ड ऑर्नेनाइजेशन ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर लिखा, करोलिना सामाजिक मामलों के लिए काम करती हैं. उनके इस प्रोजेक्ट का नाम ज़ुपा ना पिएट्रीनी है जिसके जरिए वह बेघर लोगों की मदद करती हैं और इस बारे में लोगों को जागरूक करती हैं. वह समाज में फैली बुराइयों के खिलाफ लड़ती हैं. उनके इस प्रोजेक्ट का उद्देश्य पोलैंड के एक शहर लॉड्ज़ में जरूरतमंद लोगों तक खाना,कपड़े और जरूरी सेवाएं पहुंचाना है. 

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement