ऑस्कर 2026 के रेड कार्पेट पर जब हर कोई ग्लोबल सितारों पर नजरें टिकाए था, तब भारतीय बिजनेसमैन मुकेश अंबानी और नीता अंबानी की बेटी ईशा अंबानी ने रेड कार्पेट पर पहुंचकर सारी लाइमलाइट चुरा ली. ईशा ने ऑस्कर 2026 में 10 करोड़ के हीरों जड़ी जूलरी पहन सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया. हां, आपने सही पढ़ा, अंबानी परिवार की लाडली बेटी ने जो डायमंड जूलरी पहनी थी, वो 1-2 करोड़ की नहीं, बल्कि लगभग 10 लाख करोड़ रुपये की थी. उनकी जूलरी ने सफेद या सिल्वर नहीं, बल्कि रेयर पिंक और ब्लू डायमंड्स जड़े थे, जिन्होंने उनके लुक को बिल्कुल शाही बना दिया.
ईशा अपने पति आनंद पीरामल के साथ लॉस एंजेलिस के डॉल्बी थिएटर पहुंची थीं. उनके साथ का अंदाज, स्टाइल और हीरों की चमक ने विदेशी सितारों को भी पीछे छोड़ दिया. जैसे ही उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आईं, हर कोई उनके स्टाइल और ग्लैमर को देख वाह-वाह करने पर मजबूर हो गया. पिंक और ब्लू डायमंड्स ने उनके लुक को इतना खास बना दिया कि फैशन आलोचक भी तारीफ किए बिना नहीं रह सके.
विंटेज गाउन में बिखेरा ग्लैमर
ऑस्कर 2026 के रेड कार्पेट पर डेब्यू करने के लिए ईशा अंबानी ने Valentino का विंटेज स्ट्रैपलेस गाउन चुना. फॉल/विंटर 2006-07 कलेक्शन का हिस्सा रहा ये गाउन ईशा को ग्लैम लुक दे रहा था. ब्लैक फिटेड टॉप के साथ सामने से शैम्पेन कलर की ढीली स्कर्ट पहनकर उनका सिल्हूट खूबसूरती से निखर रहा था.
गाउन की सबसे अट्रैक्टिव खासियत इस पर की गई इंट्रिकेट फ्लोरल कढ़ाई है. ये कढ़ाई उनके लुक में एक रोमांटिक और विंटेज टच जोड़ रही थी. पिंक, पर्पल और ग्रीन पैटर्न नेकलाइन से लेकर स्कर्ट तक बिखरे हुए हैं, ऊपर हैवी और नीचे हल्के पैटर्न के साथ इसे बैलेंस्ड और क्लासी लुक मिला.
आनंद पीरामल के साथ परफेक्ट मैच
ईशा के पति आनंद पीरामल ने Dolce & Gabbana का रेड-एंड-ब्लैक टक्सीडो पहना. जैकेट की डीप शेड्स और फ्लोरल पैटर्न ने ईशा के गाउन के ब्लैक bodice को परफेक्टली कॉम्प्लिमेंट किया. वाइट शर्ट और ब्लैक ट्राउजर के साथ उनका लुक डैशिंग और रेड कार्पेट पर सॉफिस्टिकेटेड वाइब दे रहा था.
करोड़ों की जूलरी से शाही बना लुक
ईशा की ड्रेस जितनी स्टनिंग थी, उतनी ही शानदार उनकी जूलरी भी थी. उन्होंने लॉरेंस श्वार्ट्ज (Lorraine Schwartz) की पिंक और वाइट डायमंड जूलरी पहनी थी, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग $100 मिलियन (करीब 9.24 लाख करोड़ रुपये) बताई जा रही हैय हालांकि, ये कीमत ब्रांड की तरफ से आधिकारिक नहीं है.
चोकर नेकलेस: ईशा का चोकर नेकलेस 50 कैरेट से ज्यादा का है और इसमें तीन अलग-अलग शेप के डायमंड लगे हैं. इसमें 10 कैरेट का पीयर शेप पिंक डायमंड, 7 कैरेट का कुशन कट फैंसी पिंक डायमंड और 35 कैरेट का कुशन कट डायमंड शामिल है. इन डायमंड्स ने उनके लुक को शाही और ग्लैमरस बना दिया.
रिंग्स भी हैं खास: ईशा की ड्रॉप इयररिंग्स में ब्लू और पिंक डायमंड्स का शानदार कॉम्बिनेशन है, जो बेहद कीमती माना जाता है. वहीं, उनकी रिंग्स भी काफी यूनिक थीं. एक फिंगर में ब्लू और पिंक डायमंड रिंग थी, जबकि दूसरी Padparadscha सैफायर रिंग, जो बहुत ही रेयर है, उनके लुक को और खास बना रही थी.
इन सभी रेयर डायमंड्स और डिजाइन ने ईशा के लुक में रोमांटिक, विंटेज और शाही टच जोड़ दिया, जिससे वो अपने रेड कार्पेट डेब्यू को सुपरहिट बनाने में सफल रहीं.
आजतक लाइफस्टाइल डेस्क