जब भी स्टाइलिश आउटफिट्स और कीमती जूलरी की बात आती है तो सबसे पहले लोगों के दिलों-दिमाग में अंबानी फैमिली की लेडीज का नाम आता है. नीता अंबानी से लेकर ईशा अंबानी तक हर बार कुछ नया और शानदार पहने नजर आती हैं. हाल ही में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला जब ईशा अंबानी का नया लुक सामने आया. फैशन की दुनिया में ईशा सिर्फ ट्रेंड फॉलो नहीं करतीं, बल्कि खुद नए फैशन ट्रेंड सेट करती हैं.
सेलेब्रिटी स्टाइलिस्ट अनाइता श्रॉफ अदजानिया ने ईशा का नया लुक शेयर किया, जो फैशन लवर्स के लिए किसी इंस्पिरेशन से कम नहीं है. इस लुक में 'ईस्ट-मीट्स-वेस्ट' का जादू साफ नजर आता है. ट्रेडिशनल सिल्हूट्स को मॉडर्न टच दिया गया है, जिससे क्लासिक और कंटेम्पररी का परफेक्ट कॉम्बिनेशन देखने को मिलता है. वह मॉर्डन ट्विस्ट वाले लहंगे में नजर बेहद खूबसूरत नजर आईं, जिसमें शानदार डिजाइन और डिटेलिंग थी. उन्होंने स्टाइलिश एक्सेसरीज के साथ अपने लुक को कमाल बनाया.
चोली की जगह पहना कॉर्सेट
अपने इस लहंगा लुक के लिए ईशा ने ट्रेडिशनल चोली की बजाय न्यूयॉर्क बेस्ड डिजाइनर Wiederhoeft का कस्टम कॉर्सेट चुना. शैम्पेन कलर के के इस कॉर्सेट पर स्कल्प्चरल एम्ब्रॉइडरी की गई थी. इसकी नेकलाइन स्ट्रैपलेस थी, जो इसमें ग्लैमर का तड़का लगा रही थी. ईशा का ये लुक फैशन के लिहाज से फ्रेश और बोल्ड दोनों है.
ट्रेडिशनल स्कर्ट के साथ किया पेयर
कॉर्सेट के साथ ईशा ने मशहूर डिजाइन मनीष मल्होत्रा की वॉल्यूमिनस लहंगा स्कर्ट पेयर की. सिल्वर जरदो़जी और सीक्वेंस वर्क से सजी ये झिलमिलाती स्कर्ट बेहद खूबसूरत लग रही थी. ये सैंगीत नाइट के लिए परफेक्ट है. इस कॉम्बिनेशन ने उनके स्टाइल को रॉयल और ग्लैमरस बना दिया.
जूलरी से रॉयल बना लुक
ईशा ने अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए डायमंड मांग टीका और डायमंड झुमके वाले इयररिंग्स कैरी किए. उन्होंने झुमकों के साथ डायमंड इयरचेन भी अटैच की हुई थी, जो उनके लुक को पूरी तरह रॉयल बना रही थी. ईशा ने हाथों में डायमंड की चूड़ियां पहनीं, जो कॉर्सेट की नेकलाइन के साथ बैलेंस कर रही थीं. उन्होंने अपने बालों को स्लीक लो हाफ-पोनीटेल में बांधा, जिससे चेहरा और कॉर्सेट पर पूरा फोकस बना रहा. उनका मेकअप भी लुक के हिसाब से बिल्कुल परफेक्ट था.
आजतक लाइफस्टाइल डेस्क