बेंगलुरु में बुर्के वाले बाप- बेटे गिरफ्तार, दुकान से रातोरात उड़ाए 80 लाख के कंप्यूटर पार्ट्स

बेंगलुरु के एचबीआर लेआउट इलाके में हुई बड़ी चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. करीब 80 लाख रुपये के कंप्यूटर पार्ट्स चोरी करने वाले पिता-पुत्र की जोड़ी को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में RAM, SSD और नकदी बरामद की है.

Advertisement
बेंगलुरु में बु्र्के वाले बाप- बेटे गिरफ्तार (Photo: itg) बेंगलुरु में बु्र्के वाले बाप- बेटे गिरफ्तार (Photo: itg)

सगाय राज

  • बेंगलुरु,
  • 20 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 11:12 AM IST

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में पुलिस ने एक बड़ी चोरी की वारदात का पर्दाफाश करते हुए पिता-पुत्र की एक शातिर जोड़ी को गिरफ्तार किया है. मामला शहर के गोविंदपुरा थाना क्षेत्र के एचबीआर लेआउट का है, जहां एक कंप्यूटर पार्ट्स की दुकान से करीब 80 लाख रुपये का सामान चोरी कर लिया गया था.

बुर्का पहनकर दुकान में घुसने का सीसीटीवी

Advertisement

जानकारी के मुताबिक, यह घटना 13 मार्च की रात को हुई. आरोपी दुकान का ताला तोड़कर अंदर घुसे और वहां रखे महंगे इलेक्ट्रॉनिक सामान को समेटकर फरार हो गए. चोरी किए गए सामान में बड़ी संख्या में DDR4 RAM यूनिट्स, SSD हार्ड डिस्क और नकदी शामिल थी. अगले दिन दुकान मालिक ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद जांच शुरू की गई. सामने आए दुकान में चोरी के सीसीटीवी फुटेज में एक युवक रात के अंधेरे में दुकान के अंदर बुर्का पहनकर घुसता दिखता है और पूरी दुकान में घूम- घूमकर लूट मचाता है.

पिता के साथ मिलकर चोरी को दिया अंजाम

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत एक टीम गठित की और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले. तकनीकी जांच और मुखबिरों की मदद से पुलिस को एक संदिग्ध के बारे में सुराग मिला. इसके बाद उसे नागवारा इलाके के पास से हिरासत में लिया गया. पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपने पिता के साथ मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम देने की बात कबूल कर ली.

Advertisement

2.29 लाख रुपये नकद बरामद

पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर उसके पिता को भी गिरफ्तार कर लिया. तलाशी के दौरान दोनों के पास से चोरी किया गया सामान बरामद किया गया. पुलिस के अनुसार, आरोपियों के कब्जे से 444 DDR4 RAM यूनिट्स, 279 SSD हार्ड डिस्क और करीब 2.29 लाख रुपये नकद बरामद किए गए हैं.

इलेक्ट्रॉनिक सामान की अच्छी जानकारी

जांच अधिकारियों का कहना है कि आरोपी काफी सुनियोजित तरीके से वारदात को अंजाम देते थे और इलेक्ट्रॉनिक सामान की अच्छी जानकारी रखते थे. फिलहाल दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया है, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि क्या इस गिरोह का संबंध अन्य चोरी की घटनाओं से भी है. वहीं, इस कार्रवाई से इलाके के व्यापारियों ने राहत की सांस ली है और पुलिस की तत्परता की सराहना की है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement