बेंगलुरु में 19 वर्षीय युवती से गैंगरेप, 2 युवकों ने पार्टी के नाम पर बुलाकर की हैवानियत

बेंगलुरु से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां एक 19 वर्षीय महिला के साथ एक दो लोगों ने एक प्राइवेट विला में गैंग रेप किया. वहीं जब महिला ने इसका विरोध किया तो उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई.

Advertisement
विला में बुलाकर युवती से दो युवकों ने किया गैंगरेप. (Photo: Screengrab) विला में बुलाकर युवती से दो युवकों ने किया गैंगरेप. (Photo: Screengrab)

aajtak.in

  • बेंगलुरु,
  • 23 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 1:56 PM IST

बेंगलुरु के जक्कुर में एक प्राइवेट विला में दो लोगों ने 19 साल की एक महिला के साथ गैंग रेप किया. पुलिस के मुताबिक तमिलनाडु की स्टूडेंट को रेक्स विला में एक पार्टी में बुलाया गया था. जहां आरोपियों ने उसे नशीली गोली खाने के लिए मजबूर किया. वहीं जब वह बेहोश हो गई तो उसके साथ मारपीट की गई.

आरोपियों की पहचान डिक्सन सैंडो (21) और निखिल (35) के रूप में हुई है. उन्होंने रेप के बाद उसे किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी. बाद में पीड़िता ने अपने भाई को घटना के बारे में बताया. जिसके बाद परिजन उसे थाने लेकर पहुंचे. अमृताहल्ली पुलिस स्टेशन में डिक्सन सैंडो और निखिल के खिलाफ FIR दर्ज की गई है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: UP: ऑनलाइन जॉब के ट्रैप में फंसी लड़की, गैंगरेप कर अश्लील वीडियो से बनाया, फिर जिस्मफरोशी में धकेला

शिकायत में कही गईं हैं ये बातें

पुलिस को दी गई शिकायत में सर्वाइवर ने बताया कि वह बेंगलुरु के एक कॉलेज में साइकोलॉजी और जर्नलिज़्म में BA फर्स्ट-ईयर की पढ़ाई कर रही है. वह अपनी एक दोस्त के साथ 5 महीने से रह रही है. लेकिन मूलरूप से तमिलनाडु की रहने वाली है.

लगभग एक महीने पहले उसकी जान-पहचान इंस्टाग्राम के ज़रिए डिक्सन सैंडो से हुई. जिसके बाद दोनों रोज चैट करने लगे. दोनों कोरमंगला के एक कैफ़े में कुछ बार मिले, और उसने उससे प्यार का इज़हार किया. जिसे उसने मान लिया.

14 फरवरी 2026 को कॉलेज के बाद बनशंकरी के एक रेस्टोरेंट में एक दोस्त के साथ डिनर के बाद डिक्सन ने उसे फ़ोन किया. फिर उसे जक्कुर के रेक्स विला में एक पार्टी में बुलाया गया. जिसके बाद वह और उसकी दोस्त सुबह करीब 1:15 बजे विला पहुंचीं. पार्टी हॉल में डिक्सन ने निखिल को अपना दोस्त बताया. कुछ देर बाद दोनों ने कथित तौर पर उसके मुंह में एक गुलाबी टैबलेट ज़बरदस्ती डाल दी. जिसके करीब 10 मिनट बाद उसे गर्मी, चक्कर और उलझन महसूस हुई.

Advertisement

इसके बाद डिक्सन उसे एक कमरे में ले गया, उसे बिस्तर पर लिटा दिया और चला गया. फिर वह बेहोश हो गई. जब उसे थोड़ा होश आया, तो उसने पाया कि उसके कपड़े आधे हटे हुए थे और निखिल उसकी छाती को छू रहा था. जब उसने डिक्सन के बारे में पूछा, तो निखिल ने उसे बुलाया. उसने आरोप लगाया कि डिक्सन ने फिर जबरदस्ती उसका यौन उत्पीड़न किया. 

यह भी पढ़ें: नाबालिग छात्रा से गैंगरेप, वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दरिंदगी करते रहे युवक

वहीं निखिल ने भी उसके साथ मारपीट की और अपनी उंगलियां उसके प्राइवेट पार्ट्स में डाल दीं. उसके विरोध और चीखने के बावजूद वे नहीं रुके. जब वह ज़ोर से चिल्लाई, तो वे कमरे से बाहर निकल गए. जिसके बाद उसे अंदर बंद कर दिया और चले गए. बाद में उसने अपने कपड़े पहने और अपना फ़ोन तकिये के नीचे पाया. दोपहर के आस-पास, डिक्सन ने दरवाज़ा खोला और उसे एक मॉल के पास छोड़ा. इस दौरान निखिल ने कहा कि अगर उसने किसी को बताया जान से मार देगा.

घटना के बाद वह डर गई और धमकी के कारण तुरंत शिकायत नहीं की. हालांकि उसने 17 फरवरी 2026 को बेंगलुरु के एक हॉस्पिटल में मेडिकल ट्रीटमेंट लिया. बाद में उसने पूरी आपबीती अपने भाई को बताई. जिसने उसे कंप्लेंट फाइल करने की सलाह दी. जिसके बाद वह पुलिस के पास गई.

Advertisement

अपनी कंप्लेंट में उसने डिक्सन और निखिल के खिलाफ उसे ड्रग देने, सेक्शुअल असॉल्ट करने और धमकी देने के लिए लीगल एक्शन लेने की रिक्वेस्ट की. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement