सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते रहते हैं, जिनमें देखने को मिलता है कि कुछ लोग वॉशरूम में कंचे से कुछ टेस्ट कर रहे हैं. इन वीडियो के लिए कहा जाता है कि ये वीडियो जापान के हैं और जापान के लोग अपने वॉशरूम में ऐसा टेस्ट करते हैं. आप भी सोच रहे होंगे कि आखिर वॉशरूम में कंचों से किस तरह का टेस्ट किया जाता है और इस टेस्ट के जरिए क्या पता किया जाता है. तो जानते हैं कि मार्बल बॉल टेस्ट क्यों किया जाता है...
मार्बल बॉल टेस्ट में क्या होता है?
जो वीडियो वायरल हो रहे हैं, उसमें दिख रहा है कि सबसे पहले एक शख्स वॉशरूम में जाता है और वहां कोने-कोने में मार्बल बॉल्स यानी कंचे फेंक देता है. इसके बाद वो चेक करता है कि आखिर ये कंचे कहां जा रहे हैं. बस इस प्रोसेस के वीडियो ही वायरल हो रहे हैं.
क्यों किया जाता है मार्बल बॉल टेस्ट?
दरअसल, ये टेस्ट वॉशरूम में फ्लोर के स्लोप को चेक करने के लिए कहा जाता है. यानी इस टेस्ट के जरिए फ्लोर की ढलान को चेक किया जाता है. जिस तरफ ये मार्बल बॉल्स चली जाती हैं, उस साइड को मान लिया जाता है कि उधर ढलान है. अगर सभी कंचे वॉशरूम के नाले की तरफ चले जाते हैं तो इसका मतलब है कि वॉशरूम की ढलान सही तरफ है और बाशरूम में लगाई गई टाइल्स भी सही तरीके से लगी हैं. अगर ये बॉल्स कहीं अटकती है तो इसका मतलब है कि वहां स्लोप में कुछ दिक्कत है.
वायरल वीडियो के कमेंट्स में लोग इस टेस्ट की तारीफ कर रहे हैं. ऐसे में आप भी इस टेस्ट के जरिए पता कर सकते हैं कि आखिर वॉशरूम या बलकनी की ढलान सही है या नहीं. अगर घर बनवा रहे हैं या नया घर ले रहे हैं तो ये टेस्ट आपकी काफी मदद कर सकता है. आप इससे अंदाजा लगा सकते हैं कि कंस्ट्रक्शन सही है या नहीं. यह उन क्षेत्रों की पहचान करता है जहां पानी जमा हो सकता है, जिससे फफूंद, काई आदि को रोका जा सकता है.
aajtak.in