ऑलिव ऑयल यानी जैतून का तेल दुनिया भर में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाले हेल्दी तेलों में से एक माना जाता है. खासकर मेडिटेरेनियन देशों में इसका उपयोग खाना बनाने से लेकर सलाद और दवाइयों तक में किया जाता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया में एक ऐसा देश भी है जिसे ऑलिव ऑयल कैपिटल कहा जाता है? इस देश में बड़े पैमाने पर जैतून की खेती होती है और यहां से दुनिया के कई हिस्सों में ऑलिव ऑयल निर्यात किया जाता है. स्पेन को दुनिया में ऑलिव ऑयल (जैतून का तेल) का सबसे बड़ा उत्पादक देश माना जाता है. हर साल दुनिया में बनने वाले ऑलिव ऑयल का बड़ा हिस्सा स्पेन से ही आता है. यहां तैयार होने वाला ऑलिव ऑयल यूरोप, उत्तर अमेरिका और एशिया के कई देशों में निर्यात किया जाता है.
दुनिया का ऑलिव ऑयल कैपिटल किस देश को कहा जाता है?
दुनिया में स्पेन को ऑलिव ऑयल कैपिटल कहा जाता है. स्पेन कई दशकों से दुनिया का सबसे बड़ा ऑलिव ऑयल उत्पादक देश है. स्पेन के दक्षिणी हिस्से में स्थित Andalusia क्षेत्र में जैतून के पेड़ों की विशाल खेती होती है. यहां लाखों सेक्टर जमीन पर ऑलिव के पेड़ लगाए गए हैं, जिससे बड़ी मात्रा में ऑलिव ऑयल का उत्पादन होता है. स्पेन की जलवायु जैतून की खेती के लिए बहुत अनुकूल मानी जाती है. इन वजहों से यहां बड़ी मात्रा में जैतून उगाए जाते हैं. खासकर देश के दक्षिणी हिस्से अंडालूसिया (Andalusia) क्षेत्र में दूर-दूर तक जैतून के पेड़ों के बाग दिखाई देते हैं और यहीं से सबसे ज्यादा ऑलिव ऑयल का उत्पादन होता है.
यह देश ऑलिव ऑयल कैपिटल क्यों माना जाता है?
स्पेन को ऑलिव ऑयल कैपिटल कहे जाने के पीछे कई कारण हैं. स्पेन दुनिया में सबसे ज्यादा ऑलिव ऑयल बनाता है. वैश्विक उत्पादन का लगभग आधा हिस्सा अकेले स्पेन से आता है. यहां का मेडिटेरेनियन मौसम जैतून की खेती के लिए बहुत अच्छा माना जाता है. गर्मियां गर्म और सर्दियां हल्की होती हैं, जो ऑलिव के पेड़ों के लिए आदर्श माहौल बनाती हैं. स्पेन में जैतून की खेती सैकड़ों सालों से की जा रही है. यहां के किसानों को ऑलिव उगाने और ऑयल निकालने का काफी अनुभव है. आज स्पेन में ऑलिव ऑयल उत्पादन के लिए आधुनिक मशीनों और तकनीकों का भी इस्तेमाल किया जाता है, जिससे गुणवत्ता और उत्पादन दोनों बेहतर होते हैं.
सालाना कितनी ऑलिव ऑयल का उत्पादन करता है देश?
Oliveoilsfromspain.org के अनुसार, स्पेन हर साल औसतन 1.3 से 1.5 मिलियन टन के आसपास ऑलिव ऑयल का उत्पादन करता है. हालांकि मौसम और फसल की स्थिति के अनुसार यह मात्रा कुछ कम या ज्यादा भी हो सकती है. दुनिया के कई देशों में इस्तेमाल होने वाला ऑलिव ऑयल स्पेन से ही निर्यात किया जाता है.
अन्य प्रमुख ऑलिव ऑयल उत्पादक देश कौन-कौन से हैं?
स्पेन के अलावा भी कई देश बड़े पैमाने पर ऑलिव ऑयल का उत्पादन करते हैं, जैसे-इटली, ग्रीस, तुर्की, टुनिशिया. इन देशों में भी जैतून की खेती काफी बड़े स्तर पर की जाती है.
देश की ऑलिव ऑयल को खास क्या बनाता है?
स्पेन के ऑलिव ऑयल की गुणवत्ता बहुत अच्छी मानी जाती है. यहां अलग-अलग किस्म के जैतून से ऑयल बनाया जाता है, जिससे इसका स्वाद और खुशबू अलग होती है. इसके अलावा सख्त गुणवत्ता मानकों और आधुनिक प्रोसेसिंग तकनीक की वजह से स्पेन का ऑलिव ऑयल दुनिया भर में लोकप्रिय है.
स्पेन में बनने वाले ऑलिव ऑयल के प्रकार
स्पेन में कई तरह के ऑलिव ऑयल बनाए जाते हैं, जिनका स्वाद और खुशबू अलग-अलग होती है.
हालांकि इटली और ग्रीस भी अपने ऑलिव ऑयल के लिए मशहूर हैं, लेकिन उत्पादन और निर्यात के मामले में स्पेन सबसे आगे है. विशाल जैतून के बाग, लंबे समय से चली आ रही खेती की परंपरा और मजबूत फूड कल्चर की वजह से स्पेन को आज भी दुनिया का 'ऑलिव ऑयल कैपिटल' कहा जाता है. यहां बना यह सुनहरा तेल दुनिया भर के रसोईघरों का स्वाद बढ़ाता है.
aajtak.in