कैसे बनती है 1 रुपये वाली चुस्की? इन वायरल वीडियो में देखिए हकीकत

सोशल मीडिया पर 1 रुपये वाली चुस्की के वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिसमें दिख रहा है कि कितने अनहाइजेनिक तरीके से इन चुस्कियों को बनाया जाता है.

Advertisement
सोशल मीडिया पर चुस्की पैकेट्स के वीडियो वायरल हो रहे हैं. (Photo: सोशल मीडिया पर चुस्की पैकेट्स के वीडियो वायरल हो रहे हैं. (Photo:

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 30 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 6:57 PM IST

जैसे ही गर्मी ने अपना रंग दिखाना शुरू किया, सोशल मीडिया पर भी उसी के हिसाब से वीडियो शेयर होने लगे हैं. कहीं मिट्टी पर पापड़ सेंकने वाली महिला के वीडियो आ रहे हैं तो कहीं कोल्ड ड्रिंक से जुड़े वीडियो शेयर हो रहे हैं. इसी बीच, सोशल प्लेटफॉर्म पर 1 रुपये वाली चुस्की के वीडियो भी शेयर हो रहे हैं, जिनमें दिखाया जा रहा है कि आखिर इसे कैसे बनाया जाता है.

Advertisement

इन वीडियो पर कई लोग कमेंट कर रहे हैं कि इन वीडियो ने बचपन की याद दिला दी जबकि कुछ लोग इस चुस्की को बनाए जाने के तरीके पर बात कर रहे हैं. वीडियो में दिख रहा है कि इन्हें बहुत ही गंदे तरीके से बनाया जा रहा है. तो आज इन वीडियो के जरिए देखते हैं कि आखिर 1 रुपये वाली चुस्की कैसे बनती है...

वायरल हो रहे वीडियो में दिखाया जा रहा है कि इन चुस्की में सिर्फ कैमिकल कलर मिलाए जा रहे हैं. पहले पानी में कलर घोला जाता है और फिर कलर डालकर इसे तैयार किया जा रहा है. एक मिल्क चुस्की वाले वीडियो में दिख रहा है कि पहले दूध को गर्म किया जा रहा है और फिर एक खास तरह के कलर से एक घोल तैयार किया जा रहा है. इसके बाद पानी से साथ उसमें वो कलर मिलाया जा रहा है और उन्हें पैक कर दिया जा रहा है.

Advertisement

वहीं, एक वीडियो में दिख रहा है कि पानी में चीनी डालकर गर्म किया जा रहा है और फिर उसमें कलर मिलाकर अलग बाल्टियों में भरा जा रहा है. इसके बाद उन्हें छोटी प्लास्टिक की थैलियों में भरा जा रहा है और मशीन के जरिए पैक किया जा रहा है. कुछ वीडियो में दिख रहा है कि ये बहुत ही गंदगी के साथ बनाई जा रही है.

इन वीडियो को देखकर लोग कह रहे हैं कि ये पीना काफी नुकसानदायक हो रहा है. लेकिन, इन वीडियो को बड़ी संख्या में शेयर किया जा रहा है और लोग इसे अनहाइजेनिक बता रहे हैं. आप भी देख सकते हैं कि आखिर ये चुस्की कैसे बनती है और फैसला ले सकते हैं कि आपको ये पीना है या नहीं. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement