उत्तराखंड के औली में बर्फबारी के बाद हर तरफ बर्फ की सफेद चादर बिछ गई है. क्रिसमस और वीकेंड के मौके पर औली पर्यटकों से गुलजार है. चेयर लिफ्ट, कृत्रिम झील और बर्फीली वादियां पर्यटकों को आकर्षित कर रही हैं. पर्यटन व्यवसायी भी बर्फबारी से बेहद उत्साहित हैं. क्रिसमस के मौके पर औली में सेलिब्रेशन का माहौल है.