वो रहम की भीख मांगती रही..., एक लड़की पर 4 लड़कियों ने बरसाए डंडे

उत्तराखंड के रुड़की में एक लड़की को घेर पीटने वाली चार लड़कियों को पुलिस ने पकड़ लिया है. इस घटना का वीडियो वायरल होने पर इलाके में सनसनी फैल गई थी. वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि चार लड़कियों ने एक लड़की को सड़क पर गिराकर लाठी-डंडों से जमकर पीटा था.

Advertisement
रुड़की में 4 लड़कियों ने लड़की को पीटा रुड़की में 4 लड़कियों ने लड़की को पीटा

चांदनी क़ुरैशी

  • रुड़की ,
  • 26 दिसंबर 2022,
  • अपडेटेड 9:31 PM IST

उत्तराखंड के रुड़की में बीते दिन एक वीडियो वायरल होने से सनसनी फैल गई थी. इसमें 4 लड़कियां सड़क पर एक युवती को लाठी डंडों से पीटती हुई देखी गईं, जिनको पुलिस ने हिरासत में लिया है. पुलिस ने कार्रवाई करने के साथ ही चारों को भविष्य में ऐसा न करने की हिदायत भी दी है.

गौरतलब है कि रुड़की सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र में बीते दिनों कुछ लड़कियों में कहासुनी हो गई थी, जो कि इतनी बढ़ गई कि लड़कियों ने होटल सेंटर प्वाइंट के सामने एक लड़की पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया. इसमें वो गंभीर रूप से घायल हो गई. उसका उपचार एक निजी अस्पताल में चल रहा है. 

Advertisement

पुलिस ने लड़कियों को हिरासत में लिया

उधर, वहां खड़े किसी शख्स ने लड़कियों के बीच मारपीट का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. इसके बाद पुलिस भी हरकत में आई और सिविल लाइन कोतवाली पुलिस ने 4 लड़कियों को हिरासत में लिया. लड़कियों का पुलिस एक्ट में चालान कर आगे ऐसा न करने की हिदायत दी.

लड़कियों ने बीच सड़क बरसाए लाठी डंडे

इस घटना को लेकर एसपी देहात और सीओ रुड़की ने बताया कि दो दिन पहले पीड़िता के ग्रुप और बाकी लड़कियों में रामपुर चुंगी के समीप झगड़ा हुआ था. उसी को लेकर लड़कियां खुन्नस थीं. इसी मामले में लड़कियों ने उस पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया. 

वीडियो वायरल होने के बाद एक्शन में आई पुलिस

एसपी देहात ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो देखने के बाद एसएसपी हरिद्वार ने मारपीट करने वाली लड़कियों की पहचान कर कार्रवाई के निर्देश मिले थे. रुड़की सिविल लाइन पुलिस के द्वारा इन लड़कियों की पहचान कर पुलिस एक्ट में कार्रवाई की गई है.

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement