'जब भारत बोलता है तो दुनिया सुनती है', वैश्विक संकट पर बोले राजनाथ सिंह

उत्तराखंड सरकार के 4 साल पूरे होने पर हल्द्वानी पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने प्रधानमंत्री मोदी की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि आज अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत का रुतबा पूरी दुनिया देख रही है. उन्होंने इस बात का जिक्र किया कि 'जब भारत बोलता है, तो पूरी दुनिया उसे ध्यान से सुनती है. मिडिल ईस्ट में चल रहे युद्ध और वैश्विक संकटों पर चिंता जताते हुए राजनाथ सिंह ने साफ किया कि दुनिया भर में महंगाई और खाद्य संकट की आहट है, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी ने अपनी काबिलियत और सूझबूझ से भारत को इन चुनौतियों की आंच से सुरक्षित बचाकर रखा है.

Advertisement
रक्षा मंत्री जनाथ सिंह बोले- पीएम मोदी ने दुनिया में बढ़ाया भारत का मान (File Photo) रक्षा मंत्री जनाथ सिंह बोले- पीएम मोदी ने दुनिया में बढ़ाया भारत का मान (File Photo)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 21 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 6:46 PM IST

उत्तराखंड सरकार के सफल चार साल पूरे होने के मौके पर हल्द्वानी के एमबी इंटर कॉलेज मैदान में एक विशाल जनसभा का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शामिल हुए. मंच से जनता को संबोधित करते हुए राजनाथ सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की और कहा कि आज अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत का कद जिस तेजी से बढ़ा है, उसका पूरा श्रेय पीएम मोदी की दूरदर्शी सोच को जाता है.

Advertisement

दुनिया के मौजूदा हालातों पर चिंता जताते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि आज पूरी दुनिया संकट के दौर से गुजर रही है. मिडिल ईस्ट में जिस तरह लगातार हमले और युद्ध हो रहे हैं, वह न केवल भारत बल्कि पूरी मानवता के लिए चिंता का विषय है. उन्होंने जोर देकर कहा कि भारत हमेशा से शांति का पक्षधर रहा है. पीएम मोदी का जिक्र करते हुए उनका कहना था कि प्रधानमंत्री ने साफ संदेश दिया है कि किसी भी समस्या का समाधान केवल संवाद और कूटनीति के जरिए ही निकाला जा सकता है.

'जब भारत बोलता है, तो दुनिया सुनती है'

न्यूज ऐजेंसी ANI के मुताबिक, राजनाथ सिंह ने कहा कि आज अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत की छवि पूरी तरह बदल चुकी है. उन्होंने कहा कि 'आज अगर भारत ग्लोबल प्लेटफॉर्म पर कुछ कहता है, तो पूरी दुनिया उसे कान लगाकर और ध्यान से सुनती है. पीएम मोदी ने विश्व पटल पर भारत का जो मान बढ़ाया है, उसकी जितनी भी सराहना की जाए वो कम है.'

Advertisement

दुनिया भर में चल रहे युद्धों के कारण पैदा हुए ऊर्जा और खाद्य संकट पर बात करते हुए राजनाथ सिंह ने आगाह किया कि कोई भी देश इससे अछूता नहीं रह सकता. उन्होंने कहा कि 'युद्ध के कारण महंगाई और संकट आना स्वाभाविक है, लेकिन अब तक पीएम मोदी ने अपनी काबिलियत और बुद्धिमत्ता से भारत को इस संकट की आंच से बचाकर रखा है.'

अंत में, उन्होंने उत्तराखंड की जनता से भावुक अपील करते हुए कहा कि भविष्य की चुनौतियों और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शांति बहाली के लिए प्रधानमंत्री मोदी जो भी प्रयास कर रहे हैं, देशवासी उसमें उनका पूरा सहयोग और समर्थन करें.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement