हरिद्वार: गनर के साथ पूर्व BJP विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन ने डांसर पर उड़ाए नोट, Video वायरल

खानपुर के पूर्व बीजेपी विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन का एक शादी समारोह का वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वह डांसर पर पैसे उड़ाते दिख रहे हैं और आसपास हथियारबंद लोग नजर आ रहे हैं. चैंपियन ने वीडियो को झूठा बताते हुए विपक्षियों पर साजिश का आरोप लगाया और मुकदमा करने की बात कही. खुद को चरित्रवान बताते हुए उन्होंने खानपुर विधायक उमेश कुमार पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि वह राज परिवार से हैं और कार्यक्रम में सिर्फ मेहमान के रूप में शामिल हुए थे.

Advertisement
पूर्व BJP विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन ने डांसर पर उड़ाए नोट. (Photo: Screengrab) पूर्व BJP विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन ने डांसर पर उड़ाए नोट. (Photo: Screengrab)

चांदनी क़ुरैशी

  • हरिद्वार,
  • 22 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 7:37 PM IST

हरिद्वार जिले की खानपुर सीट से बीजेपी विधायक रहे कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन एक ताज़ा वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है और सुर्खियां बटोर रहा है. एक शादी समारोह में वह एक डांसर पर पैसे उड़ाते हुए दिख रहे है उनके पास हथियारों से लैस कुछ लोग खड़े हुए दिखाई दे रहे है. 

सूत्रों की माने तो वीडियो रुड़की में हुई एक शादी समारोह का है जिसमें चैंपियन मेहमान के तौर पर पहुंचे थे. इस शादी समारोह में एक डांसर भी ठुमके लगा रही थी जिसका लुत्फ चैंपियन ने भी खूब उठाया. अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. पूर्व विधायक प्रणव सिंह चैंपियन अक्सर किसी न किसी कारण से अक्सर चर्चा का विषय बन ही जाते है.

Advertisement

खुद का वीडियो पोस्ट किया
वहीं प्रणव सिंह चैंपियन ने अपने अकाउंट से एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने कहा कि जब मेरा रुतबा बढ़ता हुआ देखा तो विपक्षियों के हौसले इतने पस्त हो गए कि उन्होंने अपना ईमान भी खत्म कर लिया कि मेरा झूठा वीडियो बनवाकर नेट पर डाल रहे हैं. मैं तो माता का भक्त हूं, महादेव का भक्त हूं, मेरा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता और जिस किसी ने भी यह वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर डाला है उसके खिलाफ कल ही मुकदमा दर्ज कराऊंगा और सुप्रीम कोर्ट तक की लड़ाई लडूंगा.

खुद को बताया चरित्रवान इंसान
चैंपियन ने कहा कि मैं एक चरित्रवान इंसान हूं, 60 साल की उम्र में ऐसे ही नहीं है मेरी इतनी ताकत है. चैंपियन ने खानपुर विधायक उमेश कुमार पर हमल बोलते हुए कहा कि जिस पर 2018 में दिल्ली में बलात्कार का मुकदमा दर्ज हुआ था अब वह उत्तराखंड में विधायक बनकर बैठा है. नाम न लेते हुए चैंपियन ने ND तिवारी पर भी कहा कि उत्तराखंड की पहली विधान सभा में जब मंत्री की आंख से आंसू आते हैं और कैबिनेट पद से उसे इस्तीफा देना पड़ता है, क्योंकि एक महिला उन पर आरोप लगाती है और कहती है ये जन्मा बच्चा उसका है, ऐसे बहुत से उदाहरण हैं जो हिंदुस्तान में देखने को मिलते हैं, लेकिन मैं एक चरित्रवान इंसान हूं, इतने सालों में मेरे बारे ऐसा कुछ भी सुनने को नहीं मिला है.

Advertisement

सफाई में दी ये दलील
चैंपियन ने कहा कि मैं 20 साल से विधायक हूं और मेरा आज तक कोई पेट्रोल पंप नहीं है, ना कोई होटल और ना कोई गैस एजेंसी है. हजारों एकड़ मेरी भूमि है, वहां से खर्च चलाता हूं. जनता पर खर्च करता हूं, रोज़ 20,000 से ज्यादा के पेट्रोल डीजल गाड़ियों में डलवात हूं. उन्होंने कहा कि ये दौ कौड़ी के अनपढ़ लोग क्या मुझे नीचा दिखाएंगे. मैं राज परिवार से हूं, हमारे यहां तो बचपन से देखा गया खुले में शराब परोसी जाती है राजाओं के यहां. खुले में हर्ष फायरिंग चलती थी, अब तो बैन हो गई. नाचने के लिए तवायफ हुआ करती थी, जिनका प्रोफेशन ही नाचना था और वो आकर राजाओं की महफिलों में नाचा करती थीं. चैंपियन ने कहा कि कल एक शादी थी, वहां पर आर्केस्ट्रा थी, हम गए वहां. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement