देहरादूनः रोड क्रॉस कर रही महिला को बाइक ने मारी टक्कर, दिल दहला देगा VIDEO

देहरादून में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां रोड क्रॉस कर रही महिला को सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है. इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है.

Advertisement
रोड क्रॉस कर रही महिला को मारी टक्कर. (Photo: Video Grab) रोड क्रॉस कर रही महिला को मारी टक्कर. (Photo: Video Grab)

अंकित शर्मा

  • देहरादून,
  • 29 सितंबर 2022,
  • अपडेटेड 9:28 PM IST

उत्तराखंड के देहरादून में आए दिन तेज रफ्तार गाड़ियां सड़क चलते लोगों के लिए हादसे का सबब बन रही हैं. एक घटना में तेज रफ्तार बाइक ने एक महिला को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई. महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस घटना का वीडियो भी सामने आया है.

Advertisement

जानकारी के अनुसार, हादसा 27 सितंबर मंगलवार का बताया जा रहा है. देहरादून के आराघर की गुरुतेग बहादुर रोड पर एक महिला को तेज रफ्तार में जा रही बाइक ने उस समय टक्कर मार दी, जब वह रोड क्रॉस कर रही थी. रोड क्रॉस करते समय महिला को बाइक की चपेट में आकर दूर जा गिरी, जिसकी वजह से उसे गंभीर चोटें आईं.

यहां देखें वीडियो

घटना के बाद आसपास के लोगों ने महिला को घायल अवस्था में इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया. घटना की जानकारी होने के बाद महिला के परिजन तुरंत अस्पताल पहुंचे. यह पूरी घटना रोड के पास लगे एक सीसीटीवी में कैद हो गई है, जिसका दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है.

स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां से गुजरने वाले वाहन बेहद तेज गति में होते हैं. इसकी वजह से रोड क्रॉस करते समय हादसे हो जाते हैं. लोगों ने कहा कि जिस स्थान पर हादसा हुआ, वहां पर स्पीड ब्रेकर बनाए जाने चाहिए, जिससे वाहन चालक गुजरते समय गति कम कर लें और हादसे थम सकें.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement