उत्तर प्रदेश में जहां एक तरफ कोरोना वैक्सीनेशन के रिकॉर्ड टूट रहे हैं वहीं दूसरी तरफ अब राज्य में कोरोना के केस में भी कमी आती दिखाई दे रही है. ऐसे में सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर अब शासन द्वारा कन्टेनमेंट जोन के बाहर सभी जनपदों में कोरोना नाईट कर्फ्यू (रात्रि 11 बजे से प्रातः 6 बजे तक) को समाप्त किये जाने का निर्णय लिया गया है. जानकारी के मुताबिक नाईट कर्फ्यू हटने के बाद भी कोरोना प्रोटोकॉल को फॉलो करना ज़रूरी रहेगी.
अपर मुख्य सचिव, गृह, अवनीश कुमार अवस्थी द्वारा समस्त मण्डलायुक्त, अपर पुलिस महानिदेशक, पुलिस महानिरीक्षक/पुलिस उपमहानिरीक्षक रेंज, पुलिस आयुक्त, लखनऊ/गौतमबुद्धनगर/कानपुर/वाराणसी व सभी जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक/पुलिस अधीक्षक को रात्रि कालीन कोरोना कर्फ्यू (रात्रि 11 बजे से प्रातः 6 बजे तक) समाप्त किये जाने का आदेश बुधवार को जारी कर दिया गया है.
गौरतलब है कि प्रदेश में संक्रमण तेजी से कम हो रहा है, लेकिन यह अभी पूरी समाप्त नहीं हुआ है. इसलिए यह समय सतर्कता एवं सावधानी बरतने का है. इसको देखते हुए अवनीश कुमार ने कोरोना संक्रमण से बचाव और उपचार की व्यवस्थाओं को निरन्तर सुदृढ़ बनाये रखे जाने व कोविड नियमों के तहत सभी पर्व एवं त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराएं जाने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिए हैं.
aajtak.in