यूपी में 7 करोड़ से अधिक लगे कोरोना टीके, एक्टिव मामलों की संख्या 300 से भी कम

उत्तर प्रदेश में कोविड वैक्सीनेशन का आंकड़ा 7 करोड़, 4 लाख के पार हो चुका है. अब तक 5 करोड़ 91 लाख से अधिक नागरिकों ने कोविड से बचाव के लिए टीके की कम-से-कम एक खुराक प्राप्त कर ली है.

Advertisement
कोरोना वैक्सीनेशन कोरोना वैक्सीनेशन

तनसीम हैदर / समर्थ श्रीवास्तव

  • लखनऊ,
  • 30 अगस्त 2021,
  • अपडेटेड 12:34 AM IST
  • यूपी में अब तक लग चुके हैं 7 करोड़ से अधिक टीके
  • राज्य में एक्टिव मामलों की संख्या 300 से भी कम

उत्तर प्रदेश में कोविड वैक्सीनेशन का आंकड़ा 7 करोड़, 4 लाख के पार हो चुका है. अब तक 5 करोड़ 91 लाख से अधिक नागरिकों ने कोविड से बचाव के लिए टीके की कम-से-कम एक खुराक प्राप्त कर ली है.

यह देश के किसी एक राज्य में हुआ सर्वाधिक टीकाकरण है. प्रदेश में कोरोना की रिकवरी दर 98.6% है. पिछले 24 घंटों में दैनिक पॉजिटिविटी दर 0.01% रही. कोविड की ताजा स्थिति के मुताबिक प्रदेश के 21 जनपदों में एक्टिव केस शून्य हैं.

Advertisement

जनपद अलीगढ़, बागपत, बलरामपुर, बांदा, बिजनौर, चित्रकूट, एटा, फर्रुखाबाद, फतेहपुर, गोंडा, हमीरपुर, हरदोई, कानपुर देहात, महोबा, मऊ, मुजफ्फनगर, पीलीभीत, रामपुर, संतकबीरनगर, उन्नाव और कानपुर नगर में आज कोविड का एक भी मरीज नहीं है. 

63 जिलों में नहीं मिला एक भी केस
यूपी में पिछ्ले 24 घंटे में हुई टेस्टिंग में 63 जिलों में संक्रमण का एक भी नया केस नहीं पाया गया, जबकि मात्र 12 जनपदों में इकाई अंक में मरीज पाए गए. वर्तमान में प्रदेश में एक्टिव कोविड केस की संख्या 300 से भी कम रह गई है. आज प्रदेश में कोरोना के कुल 265 मरीज है. अब तक 07 करोड़ 19 लाख 57 हजार 964 कोविड सैम्पल की जांच की जा चुकी है.

पिछले 24 घंटे में दो लाख से ज्यादा जांचें
पिछले 24 घंटे में 2 लाख 19 हजार 229 कोविड सैम्पल की जांच की गई और 14 नए मरीजों की पुष्टि हुई. इसी अवधि में 37 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए. अब तक 16 लाख 86 हजार 165 प्रदेशवासी कोरोना संक्रमण से मुक्त होकर स्वस्थ हो चुके हैं.

Advertisement

यूपी में सात करोड़ से ज्यादा हुए टेस्ट्स
उत्तर प्रदेश में कोरोना के अब तक 7.19 करोड़ टेस्ट हो चुके हैं. सिर्फ शहरी इलाकों में ही नहीं, बल्कि ग्रामीण इलाकों में भी बड़े स्तर पर कोरोना की जांच की जा रही है. वहीं, यूपी में कोरोना के मामलों से केरल और महाराष्ट्र की तुलना करें तो केरल में एक्टिव मामलों की संख्या 2,04,923 है, जबकि महाराष्ट्र में 51,821 है. यूपी में पिछले 24 घंटों में कोरोना के सिर्फ 14 ही नए मामले मिले, जबकि इस दौरान 37 और मरीज बीमारी से ठीक हो गए हैं.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement