हरदोई में योगी का दौरा, टॉयलेट में लगी सफेद टाइल्स उखाड़कर भगवा टाइल्स लगाए गए

बिल्डिंग, सोफा-कुर्सी और स्कूल के बाद एक कदम और बढ़कर अधिकारी अब टॉयलेट तक पहुंच गए हैं. आज योगी आदित्यनाथ का हरदोई में आठ घंटे लंबा दौरा है. इसके लिए कार्यक्रम स्थल पर तो भगवा पर्दे लगाए ही गए हैं, टॉयलेट में लगी टाइल्स तक भगवा रंग की लगाई गई हैं.

Advertisement
हरदोई में सीएम योगी के दौरे के चलते वहां टायलेट में टाइल्स का रंग तक भगवा कर दिया गया है. हरदोई में सीएम योगी के दौरे के चलते वहां टायलेट में टाइल्स का रंग तक भगवा कर दिया गया है.

राहुल विश्वकर्मा / कुमार अभिषेक

  • लखनऊ,
  • 02 जून 2018,
  • अपडेटेड 12:15 PM IST

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को खुश करने के लिए अधिकारी उनकी हर पसंद-नापसंद का भरपूर ध्यान रख रहे हैं. बिल्डिंग, सोफा-कुर्सी और स्कूल के बाद एक कदम और बढ़कर अधिकारी अब टॉयलेट तक पहुंच गए हैं. आज योगी आदित्यनाथ का हरदोई में आठ घंटे लंबा दौरा है. इसके लिए कार्यक्रम स्थल पर तो भगवा पर्दे लगाए ही गए हैं, टॉयलेट में लगी टाइल्स तक भगवा रंग की लगाई गई हैं.

Advertisement

शनिवार को हरदोई में योगी के कार्यक्रम के मद्देनजर जिला प्रसाशन जोर-शोर से दिन रात तैयारियों में जुटा है.  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करीब आठ घंटे लम्बा वक्त हरदोई में बिताएंगे. ऐसे में कोई कमी ना रह जाए, इसलिए प्रसाशन के अधिकारी कोई कोर-कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं.

कार्यक्रम स्थल को के साथ करने के साथ प्रसाशन पूरे आयोजन स्थल की साफ़-सफाई और सुरक्षा के इंतजाम करने में जुटा है. पूरे कार्यक्रम में मुख्यमंत्री की पसंद और नापसंद का विशेष ख्याल प्रसाशन को है. इसके चलते टॉयलेट में लगी सफेद टाइल्स को उखाड़कर फिर से भगवा रंग की टाइल्स लगा दी गई हैं.  

गौरतलब है कि सूबे में सरकार बदलने के बाद से ही लखनऊ में सचिवालय के साथ-साथ तमाम से रंग दिया गया था. सरकारी स्कूल तक को नहीं छोड़ा गया. उन्हें भी भगवा रंग से पोत दिया गया. इसके चलते विपक्षी दलों ने योगी सरकार की खिंचाई भी की थी. हालांकि बाद में गलती स्वीकार करते हुए प्रशासन ने उन्हें फिर से पुराने स्वरूप में रंग दिया.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »