यूपी चुनाव को लेकर एक्टिव मोड में प्रियंका गांधी वाड्रा, आज हो सकती है ये बड़ी घोषणा

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने बुधवार को विधानसभा संभावित उम्मीदवारों से भी मुलाकात की, जिसमें तकरीबन 10 से 15 उम्मीदवार थे. जो कि सीतापुर, लखनऊ और हरदोई जिलों से थे.

Advertisement
प्रियंका गांधी वाड्रा (फाइल फोटो) प्रियंका गांधी वाड्रा (फाइल फोटो)

आशीष श्रीवास्तव

  • लखनऊ,
  • 29 सितंबर 2021,
  • अपडेटेड 12:43 AM IST
  • प्रियंका ने संभावित प्रत्याशियों से मुलाकात की
  • गुरुवार को लग सकती है 100 नामों पर मुहर

लखनऊ में कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने बुधवार सुबह पार्टी कार्यालय पहुंचकर पदाधिकारियों और चुनाव कमेटी से मीटिंग की. वहीं कोरोना में काम काम करने वाले डॉक्टरों से भी प्रियंका ने मुलाकात की. अनुमान लगाया जा रहा है कि गुरुवार को 100 टिकट फाइनल किये जा सकते हैं. 

हालांकि मंगलवार को पंजाब में उठापटक के बाद प्रियंका ने सारी मीटिंग कैंसिल कर दी थी, लेकिन बुधवार को वो पूरी तरीके से जोश में नजर आयीं.  सुबह कांग्रेस पार्टी कार्यालय पहुंचते ही प्रियंका गांधी ने पहले यूपी इलेक्शन कोऑर्डिनेटर कमेटी से मीटिंग की जिसमें अध्यक्ष, सचिव और प्रभारी कोर कमेटियों के साथ लगातार बैठक की. इसमें सबसे बड़ी बात थी कि बैठक में 100 टिकटों पर चर्चा की गई और कमेटी से डिस्कशन किया गया. माना जा रहा है कि गुरुवार को 100 टिकटों पर स्क्रीनिंग कमेटी अपना फैसला सुना सकती है.

Advertisement

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने बुधवार को विधानसभा संभावित उम्मीदवारों से भी मुलाकात की, जिसमें तकरीबन 10 से 15 उम्मीदवार थे. जो कि सीतापुर, लखनऊ और हरदोई जिलों से थे. साथ ही उन विधानसभा उम्मीदवारों के ऊपर की गई सर्वे रिपोर्ट भी पार्टी कार्यालय द्वारा प्रियंका को उपलब्ध कराई गईं और सर्वे रिपोर्ट का मिलान भी किया गया. 

इसके साथ-साथ उनसे बातचीत की गई कि आखिर किस तरीके से विधानसभा चुनाव लड़कर कांग्रेस पार्टी को जीत दिलाएंगे. प्रियंका ने खुद उन लोगों से बातचीत की जो संभावित उम्मीदवार हैं और उनकी रिपोर्ट के बारे में भी चर्चा की.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement