UP: काम के वक्त दफ्तर में सो रहे थे कर्मचारी, Video वायरल हुआ तो DM ने लिया ये एक्शन

यूपी के औरैया में डीपीओ ऑफिस का एक वीडियो खूब वायरल हुआ है जिसमें काम के समय कर्मचारी दफ्तर में सोते दिखे. जिला प्रशासन, जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी की तरफ से इन कर्मचारियों से स्पष्टीकरण मांगा गया है.

Advertisement
काम के वक्त सो रहे थे कर्मचारी. काम के वक्त सो रहे थे कर्मचारी.

aajtak.in

  • औरैया,
  • 19 अप्रैल 2022,
  • अपडेटेड 2:50 PM IST
  • काम के दौरान ऑफिस में सोते दिए डीपीओ ऑफिस के कर्मचारी
  • सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो, मांगा गया स्पष्टीकरण

उत्तर प्रदेश में लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री बनने वाले योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) सरकारी दफ्तरों में काम को लेकर बेहद सख्त हैं. इसके बावजूद औरैया के सरकारी दफ्तर से एक ऐसा वीडियो सामने आया है जहां कर्मचारी आराम फरमाते दिखे. यहां जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय (DPO Office) में कुछ कर्मचारी काम के वक्त सो रहे थे. कर्मचारियों के नींद में होने का वीडियो किसी ने रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया.

Advertisement

वीडियो वायरल होने के बाद जिला प्रशासन, जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी की तरफ से इन कर्मचारियों से स्पष्टीकरण मांगा गया है. बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाल ही में सरकारी दफ्तरों में लंच टाइम से ज्यादा समय तक गायब रहने वाले कर्मचारियों के लिए नया आदेश दिया है.

मुख्यमंत्री कार्यालय में मिली थी शिकायत
दरअसल, मुख्यमंत्री कार्यालय में इसको लेकर हाल ही में शिकायत मिली थी. इसके बाद टीम-9 के साथ बैठक में सरकारी दफ्तरों में लंच करने का समय आधे घंटे तय करने का आदेश दिया गया है. सभी जिले के अधिकारियों को निर्देश दिए कि ऑफिस में समय पर आएं और लोगों की शिकायतें सुनें.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement