बांग्लादेशी आतंकी कनेक्शन मिलने के बाद देवबंद में लोगों के पासपोर्ट जांच रही पुलिस

स्थानीय एसएसपी का कहना है कि हाल में बांग्लादेश के कुछ संदिग्ध आतंकियों को ATS की टीम ने देवबंद व उसके आस-पास से गिरफ्तार किया था. आतंकियों के पास से फर्जी पासपोर्ट और अन्य दस्तावेज मिले थे जिसको देखते हुए आदेश दिए गए हैं.

Advertisement
यूपी पुलिस (फाइल) यूपी पुलिस (फाइल)

मोहित ग्रोवर

  • देवबंद,
  • 31 अक्टूबर 2017,
  • अपडेटेड 1:22 PM IST

उत्तर प्रदेश के देवबंद में पिछले दिनों आतंकी कनेक्शन के बाद किरकरी झेल रही सहारनपुर पुलिस अब फूंक-फूंक कर कदम रख रही है. पुलिस ने अब देवबंद इलाके के सभी लोगों के पासपोर्ट को फिर से चेक करवाने का निर्णय लिया है जिसके लिए एसएसपी ने LIU और स्थानीय पुलिस को आदेश जारी किया है.

स्थानीय एसएसपी का कहना है कि हाल में बांग्लादेश के कुछ संदिग्ध आतंकियों को ATS की टीम ने देवबंद व उसके आस-पास से गिरफ्तार किया था. आतंकियों के पास से फर्जी पासपोर्ट और अन्य दस्तावेज मिले थे जिसको देखते हुए आदेश दिए गए हैं.

Advertisement

गौरतलब है कि देवबंद में बांग्लादेश के प्रतिबंधित आतंकी संघठन के कई सक्रिय सदस्यों को देवबंद व उसके आस-पास से ATS की टीम ने गिरफ्तार किया था.

को ATS की इस कार्यवाही की भनक तक नहीं लगी थी देवबंद में आतंकी का मिलना सहारनपुर पुलिस के ख़ुफ़िया विभाग की बड़ी निष्क्रियता थी, इस मामले में पुलिस की बड़ी फजीहत भी हुई थी.

बता दें कि एटीएस की टीम के द्वारा जो छापा देवबंद में पढ़ा था उसमें एक बांग्लादेश के अपराधी गिरफ्तार हुए थे उनके पास से पासपोर्ट यहां के पत्ते से जारी किया बरामद हुआ था.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »