UP Elections: सपा में शामिल होने की अफवाह से परेशान हुए BJP विधायक, 2 लोगों के खिलाफ केस दर्ज

बीजेपी विधायक राजेश कुमार मिश्रा उर्फ पप्पू भरतौल के सपा में शामिल होने की भ्रामक सूचना को सोशल मीडिया के प्लेटफार्म पर प्रचारित करने वालों पर उन्होंने खुद थाना बारादरी में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है.

Advertisement
विधायक राजेश कुमार मिश्रा उर्फ पप्पू भरतौल (File pic) विधायक राजेश कुमार मिश्रा उर्फ पप्पू भरतौल (File pic)

कृष्ण गोपाल राज

  • बरेली,
  • 13 जनवरी 2022,
  • अपडेटेड 12:21 AM IST
  • बिथरी चैनपुर से विधायक हैं राजेश मिश्रा
  • सपा में शामिल होने की खबरों का किया खंडन

चुनावी मौसम और नेताओं के दल बदल की खबरों के बीच सबसे ज्यादा समस्या बीजेपी के विधायकों को आ रही है. एक तरफ टिकट कटने का खतरा तो दूसरी तरफ दल बदलने की अफवाहों से सत्तारूढ़ दल के विधयाक परेशान है. सोशल मीडिया पर अपने बारे में दल बदलने की चर्चाओं के बीच बरेली की बिथरी चैनपुर सीट से पहली बार विधायक बने राजेश मिश्रा उर्फ पप्पू भरतौल ने दो लोगों पर एफआईआर दर्ज करवाई है.

Advertisement

दरअसल इन चर्चाओं को बल मिलने का एक कारण और भी है. बदायूं के बिल्सी से बीजेपी विधायक आर के शर्मा ने हाल मे बीजेपी छोड़कर समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया है. सपा का दामन थामते ही बरेली के आंवला विधानसभा से दावेदारी भी ठोक दी है. इन्हीं घटनाक्रमों के बीच बरेली की बिथरी चैनपुर से पहली बार मोदी लहर पर चढ़कर विधायक बनें राजेश मिश्रा उर्फ पप्पू भरतौल के बारे में सोशल मीडिया पर चर्चा शुरू हो गई कि वह भी बीजेपी छोड़कर सपा में जा रहे है. 

इन्हीं चर्चाओं से परेशान होकर राजेश मिश्रा उर्फ पप्पू भरतौल ने बरेली के बिथरी थाने में सोशल मीडिया पोस्ट करने वाले दो लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है. विधायक का कहना है कि वह हर स्थिति में बीजेपी में ही रहेंगे. उन्होंने कहा कि वह लगातार क्षेत्र में प्रचार कर रहे हैं. उनकी लोकप्रियता को धूमिल करने के लिए कुछ लोग ऐसी अफवाहों को उड़ा रहे है.

Advertisement

थाना बारादरी पुलिस ने विधायक की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करने के बाद जांच पड़ताल शुरू कर दी. जांच खुद इंस्पेक्टर बारादरी कर रहे हैं. हालांकि अभी पुलिस ने भ्रामक पोस्ट करने वालों की कोई धरपकड़ नहीं की है.

 


 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement