हैदराबाद में रिटायर्ड जज से ठगी, ठगों ने डिजिटल अरेस्ट कर ठगे एक करोड़ रुपये

हैदराबाद में एक रिटायर्ड डिस्ट्रिक्ट जज से ठगी का मामला सामने आया है. बताया जाता है कि आरोपियों ने रिटायर्ड जज को डरा-धमका कर एक करोड़ रुपये अपने खाते में ट्रांसफर करा लिया.

Advertisement
हैदराबाद में रिटायर्ड जज से ठगी. (Photo: Representational ) हैदराबाद में रिटायर्ड जज से ठगी. (Photo: Representational )

aajtak.in

  • हैदराबाद,
  • 09 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 2:35 PM IST

हैदराबाद में एक रिटायर्ड डिस्ट्रिक्ट जज "डिजिटल अरेस्ट" स्कैम का शिकार हो गए और उन्हें एक करोड़ रुपये से ज़्यादा का नुकसान हुआ. इस बात की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने एक न्यूज एजेंसी को सोमवार को दी.

अधिकारी के मुताबिक साइबर बदमाशों ने करीब एक हफ़्ते पहले 69 साल के रिटायर्ड जज को धमकी दी थी और दावा किया था कि उनका मोबाइल नंबर महिलाओं की तस्करी और दूसरे अपराधों में शामिल पाया गया है. पीड़ित, जो यहां मलकागजरी में रहते हैं. उन्होंने एक करोड़ रुपये से ज़्यादा ठगों के खाते में ट्रांसफर कर दिए.

Advertisement

यह भी पढ़ें: 60 छात्रों के साथ लाखों की ठगी, ट्रेडिंग में मुनाफे का नाम पर ठगों ने लिए थे डॉक्युमेंट्स

हालांकि जब उन्हें ठगी का एहसास हुआ तो उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने बताया कि यह पूछे जाने पर कि रिटायर्ड जज होने के बावजूद पीड़ित के साथ कैसे धोखा हुआ? इस पर पुलिस ने कहा कि पीड़ित आमतौर पर धोखेबाजों की धमकियों से डर जाते हैं.

डिजिटल अरेस्ट स्कैम में, धोखेबाज पीड़ितों को धोखा देने के लिए कानून लागू करने वाले अधिकारियों का रूप धारण करते हैं. वे लोगों पर गैर-कानूनी कामों का झूठा आरोप लगाकर उन्हें डराते हैं और फिर पैसे मांगते हैं. इसके बाद पेमेंट करने का भी दबाव डालते हैं. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »