'इतनी भीड़ कैसे जुट गई?' बांसवाड़ा हिंसा पर भड़के ओवैसी ने घेरा, की मुआवजे की डिमांड

तेलंगाना में बढ़ती सांप्रदायिक हिंसा को लेकर AIMIM अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने गहरी चिंता जताई है. उन्होंने हिंसा का शिकार हुए पीड़ितों के लिए मुआवजे की भी मांग की है. इस दौरान ओवैसी ने मस्जिद-ए-मौलाना के गिराए जाने पर भी सवाल उठाए.

Advertisement
ओवैसी ने मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की. (Photo: PTI) ओवैसी ने मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की. (Photo: PTI)

aajtak.in

  • हैदराबाद,
  • 23 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 7:43 AM IST

तेलंगाना में सांप्रदायिक घटनाओं की बढ़ती संख्या पर AIMIM अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने चिंता जाहिर की है. बांसवाड़ा में हाल ही में हुई हिंसा पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने गहन जांच और सख्त कार्रवाई की मांग की है. ओवैसी ने इस दौरान मस्जिद-ए-मौलाना को गिराए जाने पर भी प्रतिक्रया दी.

बांसवाड़ा हिंसा को लेकर ओवैसी ने कहा, 'तेलंगाना में सांप्रदायिक घटनाओं की बढ़ती संख्या बहुत चिंताजनक है. मैंने कामारेड्डी के एसपी से बात की और मांग की कि FIR दर्ज की जाए और बांसवाड़ा हिंसा की उचित जांच की जाए.'

Advertisement

असदुद्दीन ओवैसी ने कुछ ही घंटों में इतनी बड़ी भीड़ के जुटने पर सवाल उठाया. उन्होंने दावा किया कि ऐसे वीडियो मौजूद है जिनसे साबित होता है कि दक्षिणपंथी भीड़ ने आपराधिक गतिविधियों को अंजाम दिया. ओवैसी ने हिंसा के दौरान अल्पसंख्यक समुदाय की छोटी दुकानों और रेहड़ी-पटरी वालों को निशाना बनाने का आरोप भी गलाया.

AIMIM विधायक से मांगी रिपोर्ट

AIMIM प्रमुख ने स्थानीय संघ परिवार के गुंडों ने पुलिस हिरासत में एक आरोपी के साथ मारपीट की. उन्होंने बताया कि वो कामारेड्डी के AIMIM महासचिव सईद खान के साथ लगातार संपर्क में हैं. ओवैसी ने ये भी बताया कि उन्होंने सईद खान को हिंसा की वजह से हुए नुकसान की एक विस्तृत रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश दिया है.

सरकार से मांगा पीड़ितों के लिए मुआवजा

ओवैसी ने हिंसा पीड़ितों के लिए मुआवजे की भी मांग की. उन्होंने कहा, 'मैं मांग करता हूं कि राज्य सरकार उन लोगों को मुआवजा दे जिनकी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया गया है. AIMIM भी पीड़ितों की हर संभव मदद करेगी और जल्द से जल्द राहत देगी.'

Advertisement

मस्जिद-ए-मौलाना को गिराए जाने पर भड़के ओवैसी

इस दौरान असदुद्दीन ओवैसी ने सदाशिवपेट में मस्जिद-ए-मौलाना को गिराए जाने पर भी अपनी राय दी. उन्होंने बताया कि उन्होंने कारवां विधायक कौसर मोहिउद्दीन और जिला अध्यक्ष शेख गौस को स्थानीय अधिकारियों के साथ बैठक करने के निर्देश दिए हैं. उन्होंने दावा किया कि मोहम्मद कलीम ने विचाराधीन जमीन राजू नाम के व्यक्ति से खरीदी थी और कलीम पिछले दो सालों से उस जमीन का मालिक था.

यह भी पढ़ें: 'ऑपरेशन इंसाफ करिए, हाफिज-मसूद को घुसकर लाइए', लोकसभा में ओवैसी की डिमांड

ओवैसी ने बताया कि कलीम ने जमीन में बोरवेल भी खुदवाया था और वो पहले से ही उत्पीड़न झेल रहा था. उन्होंने पूछा, 'जब उस जमीन पर शेड डाला गया, तभी राजस्व अधिकारी क्यों जागे? वे पिछले दो सालों से क्या कर रहे थे?'

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement