NewsWrap: उपचुनाव की अग्निपरीक्षा के नतीजे आज, पढ़ें सुबह की बड़ी खबरें

4 लोकसभा और 10 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजों का आज ऐलान हो जाएगा. कैराना उपचुनाव में विपक्ष के गठबंधन की अग्निपरीक्षा होगी. बीजेपी के खिलाफ विपक्ष एकजुट होकर कैराना सीट से चुनाव लड़ा है. एक साथ पढ़िए गुरुवार सुबह की बड़ी खबरें.

Advertisement
प्रतीकात्मक तस्वीर प्रतीकात्मक तस्वीर

सना जैदी

  • नई दिल्ली,
  • 31 मई 2018,
  • अपडेटेड 7:54 AM IST

4 लोकसभा और 10 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजों का आज ऐलान हो जाएगा. कैराना उपचुनाव में विपक्ष के गठबंधन की अग्निपरीक्षा होगी. बीजेपी के खिलाफ विपक्ष एकजुट होकर कैराना सीट से चुनाव लड़ा है. एक साथ पढ़िए गुरुवार सुबह की बड़ी खबरें.

देश में लोकसभा की 4 और विधानसभा की 10 सीटों पर हुए उपचुनाव के आज नतीजे आने वाले हैं. सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हो गई है. इन सीटों पर सोमवार को वोटिंग हुई थी. लोकसभा की 4 सीटों में यूपी की कैराना, महाराष्‍ट्र की भंडारा-गोंदिया और पालघर और नगालैंड की एकमात्र सीट शामिल है.

Advertisement

उत्तर प्रदेश के बिजनौर की नूरपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के आज नतीजे आने हैं. सोमवार को हुई वोटिंग में यहां 61 फीसदी वोट डाले गए थे. इस सीट पर 10 उम्मीदवार हैं, लेकिन बीजेपी के अवनी सिंह और सपा के नईमुल हसन के बीच सीधी टक्कर है. बीजेपी अपनी इस सीट को हर हाल में बरकरार रखना चाहती हैं. वहीं विपक्ष के संयुक्त सहयोग से सपा इस सीट को जीतना चाहती है.  

बिहार के अररिया जिले की जोकीहाट विधानसभा सीट पर राज्य की सत्तारूढ़ पार्टी और विपक्ष के बीच कांटे की टक्कर है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के लिए यह सीट प्रतिष्ठा का विषय बन गई है तो वहीं तेजस्वी यादव की ख्वाहिश यहां से जीत हासिल कर बड़े नेता के रूप में उभरने की होगी.

उत्तर प्रदेश की कैराना लोकसभा सीट पर नतीजे आज आएंगे. इस सीट पर ईवीएम में गड़बड़ी के आरोप-प्रत्यारोप के बीच 54 फीसदी मतदान हुआ. हालांकि 73 बूथों पर बुधवार को दोबारा वोट डाले गए. यहां बीजेपी प्रत्याशी मृगांका सिंह और आरएलडी से विपक्ष की संयुक्त उम्मीदवार तबस्सुम हसन के बीच सीधी टक्कर है.

Advertisement

भारतीय सुरक्षा बलों की तमाम कोशिशों के बावजूद रमजान के पवित्र महीने में कश्मीर घाटी में आतंकी हमले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. बुधवार देर रात उत्तर कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में आतंकियों ने एक बार फिर से सेना को निशाना बनाया. कुपवाड़ा के हंदवाड़ा इलाके के काजियाबाद के जंगलों में आतंकियों ने सेना की पेट्रोलिंग पार्टी पर हमला कर दिया.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement