बड़ा हादसा टला, दिल्ली से पुरी जा रही नीलांचल एक्सप्रेस की ट्रक से टक्कर

इस दुर्घटना नीलांचल एक्सप्रेस के कई कोच को नुकसान पहुंचा है. ट्रक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है. हालांकि, ट्रेन में सवार लोगों को चोट नहीं आई है. इससे बड़ा हादसा होने से बच गया. हादसा प्रतापगढ़ के पास एक रेलवे क्रॉसिंग पर हुआ.

Advertisement
सांकेतिक तस्वीर सांकेतिक तस्वीर

सुनील नामदेव / सिद्धार्थ तिवारी

  • प्रतापगढ़,
  • 23 जनवरी 2018,
  • अपडेटेड 11:22 PM IST

नई दिल्ली से पुरी जाने वाली नीलांचल एक्सप्रेस की मंगलवार शाम को एक ट्रक के साथ जबरदस्त टक्कर हो गई. यह हादसा उत्तर प्रदेश में प्रतापगढ़ के पास हुआ है.

इस दुर्घटना ट्रेन के कई कोच को नुकसान पहुंचा है. ट्रक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है. हालांकि, ट्रेन में सवार लोगों को चोट नहीं आई है. इससे बड़ा हादसा होने से बच गया. हादसा प्रतापगढ़ के पास एक रेलवे क्रॉसिंग पर हुआ.

Advertisement

जानकारी के बाद रेल प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए. यह टक्कर अंतु और प्रतापगढ़ जंक्शन के बीच गोण्डे रेलवे क्रॉसिंग पर हुई.

दो दिन पहले ही दिल्ली से आगरा जा रही फरह स्टेशन और कीठम के बीच जलाल हॉल्ट के पास हादसे का शिकार हो गई थी. इस हादसे में ट्रेन के पीछे लगा लगेज कोच पटरी से उतर गया था.

इस हादसे में एक यात्री घायल हो गया था. हादसे के बाद डिब्बों में इतना धुआं और धूल भर गई थी कि लोगों का सांस लेना तक मुश्किल हो गया था. यात्रियों में चीख-पुकार मच गई थी. यात्रियों ने चेन पुलिंग की, तब जाकर ट्रेन रुकी और बड़ा हादसा टल गया.  

इससे पहले, 13 जनवरी को उत्तर प्रदेश के ही शामली में हादसे का शिकार हो गई थी. इंजन समेत ट्रेन की छह बोगियां पटरी से उतर गई थीं. इस हादसे में कोई घायल नहीं हुआ था, लेकिन दिल्ली और सहारनपुर आने-जाने वाली आधा दर्जन ट्रेनें बाधित हो गई थीं.  

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »