कनिका की पार्टी में पहुंचे थे सांसद दुष्यंत सिंह, संसद सत्र स्थगित करने की मांग

टीएमसी के सांसद डेरेक ओ ब्रायन ने संसद सत्र को स्थगित करने की मांग की है. वह दो दिन पहले स्थायी समिति की एक बैठक में दुष्यंत सिंह के बगल में बैठे थे. दुष्यंत सिंह ने संसद में कई सांसदों से बातचीत भी की और सेंट्रल हॉल में भी देखे गए.

Advertisement
बीजेपी सांसद दुष्यंत सिंह (फाइल फोटो) बीजेपी सांसद दुष्यंत सिंह (फाइल फोटो)

मौसमी सिंह

  • अमृतसर,
  • 20 मार्च 2020,
  • अपडेटेड 5:17 PM IST

  • गुरुवार और शुक्रवार को संसद भी पहुंचे दुष्यंत सिंह
  • डेरेक ओ ब्रायन ने की सत्र स्थगित करने की मांग

बॉलीवुड की मशहूर सिंगर कनिका कपूर कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं. कनिका कपूर ने रविवार को लखनऊ के गैलेंट अपार्टमेंट में एक पार्टी ऑर्गनाइज की थी, जिसमें तमाम बड़े अधिकारी और नेता शामिल हुए थे. पार्टी में राजस्थान की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे के बेटे और बीजेपी सांसद दुष्यंत सिंह भी पहुंचे थे. दुष्यंत सिंह के पार्टी में शामिल होने की जानकारी सामने आने के बाद सियासी गलियारे में हड़कंप मचना तय है. दुष्यंत गुरुवार और शुक्रवार को संसद भी पहुंचे, हालांकि अब वो आइसोलेशन में हैं.

Advertisement

वहीं, टीएमसी के सांसद डेरेक ओ ब्रायन ने संसद सत्र को स्थगित करने की मांग की है. वह दो दिन पहले स्थायी समिति की एक बैठक में दुष्यंत सिंह के बगल में बैठे थे. दुष्यंत सिंह ने संसद में कई सांसदों से बातचीत भी की और सेंट्रल हॉल में भी देखे गए. लोकसभा में उनके बगल में बैठे निशिकांत दुबे ने बताया कि दुष्यंत सिंह अब आइसोलेशन में हैं. चिंता का विषय ये है कि एक सांसद एक ऐसे समारोह में जाता है जहां पर एक गेस्ट कोरोना पॉजिटिव पाया जाता है. समारोह के बाद वह संसद आता है तो ऐसे में स्वास्थ्य से जुड़े तमाम सवाल खड़े होते हैं.

ये भी पढ़ें- बेबी डॉल सिंगर कनिका कपूर को कोरोना, बिना जांच एयरपोर्ट से निकली थीं

बता दें कि महामारी कोरोना वायरस के खतरे के बीच भी संसद का सत्र चल रहा है. ऐसे में तमाम सवाल खड़े हो रहे हैं. कुछ सांसद सत्र स्थगित करने की मांग कर चुके हैं. हालांकि पीएम मोदी साफ कर चुके हैं कि संसद का सत्र 3 अप्रैल तक चलेगा.

Advertisement

15 मार्च को लखनऊ पहुंची थीं कनिका

कनिका कपूर 15 मार्च को लंदन से लखनऊ पहुंची थीं. आजतक को मिली जानकारी के मुताबिक एयरपोर्ट पर वह ग्राउंड स्टाफ की मिलीभगत से वॉशरूम में छिपकर निकल गईं थीं. कनिका ने संडे को लखनऊ के गैलेंट अपार्टमेंट में एक पार्टी ऑर्गनाइज की थी, जिसमें लखनऊ के तमाम बड़े अफसर और कई नेता शामिल हुए थे. इस घटना के सामने आने के बाद से पूरे अपार्टमेंट में हड़कंप है.

ये भी पढ़ें- कोरोना को लेकर दिल्ली सतर्क, सभी मॉल बंद करने का आदेश

खबर ये भी है कि कनिका लखनऊ के ताज होटल में भी ठहरी थीं. जहां तक शालीमार गैलेंट के निवासियों की बात है तो इस अपार्टमेंट के अधिकतर निवासी अब ये बिल्डिंग छोड़कर दूसरी जगहों पर जा रहे हैं. कनिका कपूर का पूरा परिवार इस बिल्डिंग में रहता है और अब उनके पूरे परिवार को क्वारनटीन में रखा जा रहा है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement