स्वामी बोले- अगर मैं अनुशासन का सम्मान नहीं करूं तो खून खराबा हो जाएगा

बीजेपी नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने शुक्रवार को तीखे जुबानी हमलों का एक और नया मोर्चा खोला. स्वामी ने वित्त मंत्री अरुण जेटली पर परोक्ष हमला करते हुए उन्हें 'बिन मांगे सलाह देने वाला बताया.'

Advertisement
सुब्रमण्यम स्वामी सुब्रमण्यम स्वामी

अमित कुमार दुबे

  • नई दिल्ली,
  • 24 जून 2016,
  • अपडेटेड 7:53 AM IST

बीजेपी नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने शुक्रवार को तीखे जुबानी हमलों का एक और नया मोर्चा खोला. स्वामी ने वित्त मंत्री अरुण जेटली पर परोक्ष हमला करते हुए उन्हें 'बिन मांगे सलाह देने वाला बताया.' इस बार उन्होंने हालांकि इस्तीफे की मांग नहीं की. स्वामी ने एक ट्वीट में कहा, 'लोग बिना मांगे मुझे अनुशासित रहने और चुप रहने की सलाह दे रहे हैं, लेकिन यह नहीं समझ रहे हैं कि यदि मैं अनुशासन का सम्मान नहीं करूं तो खून-खराबा हो जाएगा.'

Advertisement

स्वामी ने हालांकि जेटली का नाम नहीं लिया, लेकिन स्वामी का यह ट्वीट जेटली द्वारा उन्हें सार्वजनिक तौर पर झिड़की लगाने के बाद आया है. स्वामी की मुख्य आर्थिक सलाहकार अरविंद सुब्रमण्यम को बर्खास्त करने की मांग पर जेटली ने उनकी सार्वजनिक निंदा की थी.

जेटली ने कहा था, 'पार्टी ने कहा है कि वह स्वामी के बयान से सहमत नहीं है. मैं भारतीय नेताओं के अनुशासन के संदर्भ में भी एक तथ्य रखना चाहता हूं.. आखिर हम उन लोगों पर किस हद तक हमला कर सकते हैं, जो अपने कार्यालय के अनुशासन एवं नियमों के कारण जवाब नहीं दे सकते और ऐसा एक बार नहीं, बार-बार हुआ है.'

एक अन्य ट्वीट में स्वामी ने भाजपा नेतृत्व से यह भी आग्रह किया कि वे विदेश यात्रा के दौरान मंत्रियों से पारंपरिक भारतीय परिधान पहनने को कहें. स्वामी ने लिखा, 'भाजपा को हमारे मंत्रियों को विदेश में पारंपरिक और आधुनिक भारतीय परिधान पहनने का निर्देश देना चाहिए। कोट और टाई में वे बैरे (वेटर) जैसे लगते हैं.'

Advertisement

कई समाचार पत्रों में शुक्रवार को जेटली और बैंक ऑफ चाइना के अध्यक्ष की बीजिंग में हुई मुलाकात की तस्वीर प्रकाशित हुई है, जिसमें जेटली लाउंज सूट पहने हुए हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement