पंजाब के पथानमाजरा मामले पर कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने कहा कि कानून सबके लिए समान है, चाहे वह विधायक हो या आम व्यक्ति. उन्होंने कहा कि अगर किसी ने गलती की है तो सरकार जवाबदेह है और तुरंत कार्रवाई की गई है. एक घंटे के भीतर इस्तीफा लिया गया और दो दिन में गिरफ्तारी भी हुई, इसलिए CBI जांच की जरूरत नहीं है. वहीं BSF जवान की मौत पर उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में पारदर्शी और जवाबदेह जांच जरूरी है, खासकर यदि मामला कस्टोडियल डेथ से जुड़ा हो.