अमृतसर में थाने पर ग्रेनेड हमले के मामले में छह गिरफ्तार, पाकिस्तानी मॉड्यूल का खुलासा

अमृतसर देहाती पुलिस ने भिंडी सैदा थाने पर ग्रेनेड हमले के मामले में छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है. जांच में पाकिस्तानी हैंडलर और आईएसआई से जुड़े मॉड्यूल का खुलासा हुआ है. आरोपियों ने हमले से पहले पुलिस ठिकानों की रेकी की थी. उनके पास से हथियार बरामद हुए हैं. यूएपीए और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है और आगे भी गिरफ्तारी की संभावना है.

Advertisement
इस हमले में ISI से जुड़े मॉड्यूल का खुलासा हुआ है. Photo ITG इस हमले में ISI से जुड़े मॉड्यूल का खुलासा हुआ है. Photo ITG

अमित शर्मा

  • अमृतसर,
  • 13 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 6:27 PM IST

अमृतसर देहाती पुलिस ने भिंडी सैदा थाने पर हुए ग्रेनेड हमले के मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. यह कार्रवाई पंजाब पुलिस द्वारा 'वॉर अगेंस्ट गैंगस्टर्स' अभियान के तहत की गई, जिसमें फरीदकोट पुलिस के साथ संयुक्त ऑपरेशन चलाया गया. पुलिस जांच के अनुसार, यह पूरा मॉड्यूल पाकिस्तान स्थित एक हैंडलर के संपर्क में था और इसे आईएसआई का समर्थन प्राप्त था. आरोपियों को आतंकी गतिविधियों के लिए तैयार किया गया था और उन्हें पैसों के लालच तथा कट्टरपंथी विचारधारा के जरिए भर्ती किया गया.

Advertisement

जांच में यह भी सामने आया है कि हमले से पहले आरोपियों ने पुलिस ठिकानों की रेकी की थी, जिसके बाद भिंडी सैदा थाने को निशाना बनाया गया. गिरफ्तार किए गए आरोपियों में बलजीत सिंह, प्रभ सिंह, राजवीर सिंह, साहिल सिंह, सुखदीप सिंह और अजयदीप सिंह शामिल हैं.

पुलिस ने इनके कब्जे से दो पिस्तौल और अन्य महत्वपूर्ण सबूत भी बरामद किए हैं. जांच के दौरान यह भी आशंका जताई जा रही है कि आरोपी पहले भी अन्य आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहे हो सकते हैं.

एसएसपी अमृतसर देहाती ने जानकारी देते हुए बताया कि इस मामले में यूएपीए एक्ट, आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है. पुलिस द्वारा पूरे नेटवर्क की गहन जांच की जा रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि इस मॉड्यूल के अन्य सदस्य कौन हैं और इसका दायरा कितना बड़ा है.

Advertisement

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि समय रहते की गई इस कार्रवाई से एक बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया गया है, जिससे पुलिस ठिकानों और आम जनता की सुरक्षा सुनिश्चित हुई है. इस मामले में आगे भी गिरफ्तारियां होने की संभावना जताई जा रही है.

पंजाब पुलिस ने स्पष्ट किया है कि आतंकवाद और गैंगस्टर गतिविधियों के खिलाफ उनकी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी और किसी भी कीमत पर राज्य में कानून-व्यवस्था को बिगड़ने नहीं दिया जाएगा.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement