बस पलटने से दर्दनाक हादसा, आनंदपुर साहिब से लौट रहे 6 श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल

वैसाखी के दिन श्रद्धा और आस्था का सफर मातम में बदल गया, जब श्री आनंदपुर साहिब से लौट रही संगत की बस रूपनगर में पलट गई. इस भीषण हादसे में 6 लोगों की जान चली गई, जबकि कई श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हैं और जिंदगी की जंग लड़ रहे हैं.

Advertisement
आनंदपुर साहिब से लौट रहे 6 श्रद्धालुओं की मौत (Photo: itg) आनंदपुर साहिब से लौट रहे 6 श्रद्धालुओं की मौत (Photo: itg)

aajtak.in

  • रूपनगर ,
  • 15 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 10:15 AM IST

पंजाब के रूपनगर जिले में वैसाखी के पावन अवसर पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. यहां श्री आनंदपुर साहिब से माथा टेक कर लौट रही श्रद्धालुओं से भरी बस अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में 6 श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बस में सवार कई अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बस में बड़ी संख्या में श्रद्धालु सवार थे, जो वैसाखी के मौके पर गुरुद्वारा साहिब में मत्था टेकने के बाद अपने घर लौट रहे थे. हादसा इतना भीषण था कि बस पलटते ही चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोग तुरंत मदद के लिए मौके पर पहुंच गए.

Advertisement

घायलों को तत्काल फतेहगढ़ साहिब, बस्सी पठाना और मोरिंडा के सरकारी अस्पतालों में भर्ती कराया गया. कई घायलों की हालत नाजुक होने के कारण उन्हें पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया है. हादसे के कारणों की जांच की जा रही है.

 Input: गुरदीप सिंह

 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement