जानवरों का झुंड लेकर डिप्टी कमिश्नर के ऑफिस पहुंचे किसान, जानिए क्या है माजरा?

पंजाब के संगरूर डिप्टी कमिश्नर दफ्तर के बाहर का नजारा किसी पशु मेले से कम नहीं लग रहा था. आवारा जानवरों से परेशान किसान भारी संख्या में पशुओं को ट्रॉली में भरकर डिप्टी कमिश्नर दफ्तर पहुंच गए. इस दौरान उन्होंने अपनी समस्या सुनाई. किसानों ने कहा कि हर बार भरोसा मिलता है लेकिन समस्या का समाधान नहीं. इस बार समाधान नहीं मिला तो जानवरों को यहीं छोड़कर जाएंगे.

Advertisement
डिप्टी कमिश्नर दफ्तर के बाहर का नजारा डिप्टी कमिश्नर दफ्तर के बाहर का नजारा

बलवंत सिंह विक्की

  • संगरूर ,
  • 11 फरवरी 2023,
  • अपडेटेड 8:49 AM IST

पंजाब के संगरूर डिप्टी कमिश्नर दफ्तर में उस वक्त हलचल तेज हो गई जब किसान आवारा जानवरों को ट्रॉली में भरकर वहां पहुंच गए. किसानों ने कहा कि ये जानवर हमारी फसलों को बर्बार कर देते हैं. अगर समस्या का समाधान नहीं हुआ तो इनको यहीं छोड़कर जाएंगे. 

मामला संगरूर के चिंगार गांव का है. यहां आवारा जानवरों को भरकर लाए किसान मेजर सिंह और धन्ना सिंह का कहना है कि इन जानवरों की वजह से वो बर्बाद हो रहे हैं. गांव में आवारा जानवरों की संख्या बहुत है. खेतों में गेहूं की फसल खड़ी है. उसको जानवर बर्बाद कर रहे हैं. इतना ही नहीं, इनकी वजह से एक्सीडेंट भी होते हैं.

Advertisement

इसलिए ट्रॉली में भरकर लाए हैं

उन्होंने यह आरोप भी लगाया कि कुछ किसानों ने खेतों की रखवाली के लिए लोगों ने रखा है. ये लोग आवारा जानवरों को पकड़कर दूसरों के खेतों में छोड़ देते हैं. डिप्टी कमिश्नर जिले के मालिक हैं. इसीलिए हम आवारा जानवरों को ट्रॉली में भरकर उनके पास लेकर आए हैं. 

भरोसा मिलता है, समस्या का समाधान नहीं

फिलहाल, डिप्टी कमिश्नर के ऑफिस पहुंचे किसानों को प्रशासन की ओर से भरोसा दिलाया गया और कहा गया कि पास के एक गांव में गौशाला है. वहीं, इन जानवरों को छोड़ा जाएगा. लेकिन किसानों का कहना है कि वो पहले भी तीन बार आ चुके हैं, लेकिन हर बार भरोसा मिलता है, समस्या का समाधान नहीं. 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement