पंजाब में ED की रेड, पूर्व मंत्री संगत सिंह गिलजियां के घर पर चल रही कार्रवाई

कुछ समय पहले संगत सिंह गिलजियां और उनके भतीजे दलजीत सिंह सेठी के खिलाफ वन विभाग में हुए करोड़ों रुपये के घोटाले संबंधी मामला दर्ज किया गया था. उसी मामले में गिलजियां के भतीजे दलजीत को गिरफ्तार भी किया गया. सगत सिंह कुछ समय तक फरार रहने के बाद अदालत में पेश हुए थे. इसके बाद उन्हें कुछ राहत भी मिली थी.

Advertisement
पूर्व मंत्री संगत सिंह गिलजियां के घर पर ED की छापेमारी. पूर्व मंत्री संगत सिंह गिलजियां के घर पर ED की छापेमारी.

सुनील लाखा

  • होशियारपुर ,
  • 30 नवंबर 2023,
  • अपडेटेड 6:45 PM IST

ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) ने पंजाब में जिला होशियारपुर के टांडा में रेड मारी है. यह कार्रवाई पूर्व मंत्री संगत सिंह गिलजियां के घर पर चल रही है. ईडी वन विभाग में हुए करोड़ों रुपये के घोटाले से संबंधित दस्तावेज तलाश रही है. संगत सिंह गिलजियां घर में ही मौजूद हैं. जानकारी के मुताबिक, 12 से 13 लोग और कुछ महिला अधिकारी भी इस जांच में शामिल हैं. 

Advertisement

बताते चलें कि कुछ समय पहले संगत सिंह गिलजियां और उनके भतीजे दलजीत सिंह सेठी के खिलाफ वन विभाग में हुए करोड़ों रुपये के घोटाले संबंधी मामला दर्ज किया गया था. उसी मामले में गिलजियां के भतीजे दलजीत को गिरफ्तार भी किया गया. सगत सिंह कुछ समय तक फरार रहने के बाद अदालत में पेश हुए थे. इसके बाद उन्हें कुछ राहत भी मिली थी.

इससे पहले इसी महीने के पहले सप्ताह राजस्थान में जल जीवन मिशन घोटाला मामले में ईडी की टीम ने 25 जगहों पर छापेमारी की थी. ईडी ने राजस्थान में जल जीवन मिशन परियोजना में कथित अनियमितताओं के संबंध में तलाशी ली थी. यह छापेमारी जयपुर में 25 ठिकानों पर की गई. इसमें आईएएस सुबोध अग्रवाल के ठिकाने भी शामिल थे.

इस छापेमारी पर सीएम गहलोत ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा था, 'क्या इतने बड़े मुल्क में आर्थिक अपराध नहीं हो रहे हैं? AGENCIES को वहां ध्यान देना चाहिए. ED का ध्यान सिर्फ राजनेताओ पर जा रहा है. हमारे अध्यक्ष डोटासरा व मेरे पुत्र के पास कुछ नहीं मिला ED को. सरकार गिराने के लिए ED का उपयोग करना गलत है. चुनाव जीतने के लिए ED सीबीआई के जरिए घिनौनी राजनीति हो रही है..'

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement