अमृतसर: पुलिस थाने के पास हुआ तेज धमाका, ग्रामीणों में दहशत...जांच शुरू

अमृतसर में सोमवार देर रात थाने के पास एक तेज धमाका हुआ. जिससे इलाके में दहशत फैल गई. हालांकि इस धमाके से किसी जनहानि की खबर नहीं है. पुलिस ने बताया कि मामले की जांच चल रही है.

Advertisement
अमृतसर में थाने के नजदीक धमाके से दहशत. (Photo: Representational ) अमृतसर में थाने के नजदीक धमाके से दहशत. (Photo: Representational )

aajtak.in

  • अमृतसर,
  • 31 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 7:16 AM IST

पंजाब के अमृतसर में सोमवार रात को थाने के पास एक धमाका हुआ. जिससे इलाके में सनसनी फैल गई. ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी है. हालांकि अभी तक मामले में किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हुई है. इस बात की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने एक न्यूज एजेंसी को दी.

अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने बताया कि उन्होंने एक तेज धमाके जैसी आवाज़ की जांच शुरू कर दी है. राजासांसी इलाके के कुछ ग्रामीणों ने बताया था कि सोमवार की रात को उन्होंने यह आवाज़ सुनी थी. राजासांसी इलाके में अमृतसर ग्रामीण पुलिस ज़िले के अधिकार क्षेत्र में आने वाले भिंडी-सैदान पुलिस थाने के पास रहने वाले ग्रामीणों ने दावा किया कि रात में उन्हें धमाके की आवाज सुनाई दी. जिससे आस-पास के इलाकों में दहशत फैल गई.

Advertisement

यह भी पढ़ें: घर बना 'श्मशान', 8 जिंदगियां खाक... EV चार्जिंग ब्लास्ट से कोख में पल रहे बच्चे की किलकारियों से पहले गूंजीं चीखें, गर्भवती बहू सबको रुला गई

पुलिस ने शुरू की जांच

पुलिस ने बताया कि किसी भी जान-माल के नुकसान की कोई रिपोर्ट नहीं मिली है और मामले की जांच चल रही है. उन्होंने इस बात की पुष्टि की कि पुलिस थाने की इमारत या उसके परिसर को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है.

फोरेंसिक विशेषज्ञों सहित पुलिस की कई टीमें इस मामले की जांच कर रही हैं. एक अधिकारी ने बताया कि वे इलाके के CCTV फुटेज भी खंगाल रहे हैं. गौरतलब है कि अतीत में पंजाब में पुलिस थानों को निशाना बनाकर ग्रेनेड हमले भी हो चुके हैं. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement