क्या राघव चड्ढा नई राजनीतिक पार्टी बनाने जा रहे हैं? बुधवार को इन अटकलों को उस समय हवा मिली, जब चड्ढा ने सोशल मीडिया पर एक व्यक्ति की ओर से दिए गए सुझाव पर अपनी प्रतिक्रिया दी. सोशल मीडिया पर व्यक्ति ने सुझाव दिया गया कि आम आदमी पार्टी की ओर से साइडलाइन किए गए आप नेता राघव चड्ढा को दूसरी पार्टी में शामिल होने के बजाय अपनी खुद की राजनीतिक पार्टी बनानी चाहिए.