चुनावी सीजन चल रहा है. तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में 23 अप्रैल को वोटिंग होनी है और उससे पहले ही कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री मोदी को टेररिस्ट कह दिया है. टेररिस्ट यानी कि आतंकवादी, हालांकि इसके बाद उन्होंने सफाई भी दी है. लेकिन इस सफाई का अब क्या फायदा. क्योंकि प्रधानमंत्री मोदी अपने को दी गई ऐसी गालियों का चुनावी रैलियों में बहुत सटीक तरीके से ऐसा इस्तेमाल करते हैं कि मोदी के वोट बढ़ जाएं.
चुनाव चाहे लोकसभा के हों या विधानसभाओं के, विरोधी मोदी और बीजेपी के हाथों में ऐसा मुद्दा थमा देते हैं. और ये हर बार होता है. इसीलिए मोदी कहते हैं कि वो गाली प्रूफ हो गए हैं.