राघव चड्ढा को हटाकर केजरीवाल ने राज्यसभा में जिसे बनाया डिप्टी लीडर, उन्होंने भी छोड़ी पार्टी, BJP में हुए शामिल

2 अप्रैल को अशोक मित्तल राज्यसभा में AAP के उपनेता बने. इसके बाद 15 अप्रैल को अशोक मित्तल के ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) का छापा पड़ा था. 24 अप्रैल को अशोक मित्तल ने राघव चड्ढा के साथ AAP छोड़ने का ऐलान कर दिया. अशोक मित्तल बीजेपी में शामिल हो गए है.

Advertisement
राघव चड्ढा के साथ अशोक मित्तल ने भी AAP छोड़ दी है. (Photo: PTI) राघव चड्ढा के साथ अशोक मित्तल ने भी AAP छोड़ दी है. (Photo: PTI)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 24 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 7:14 PM IST

आम आदमी पार्टी में बड़ी टूट हुई है. पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने AAP छोड़ दी है, उन्होंने बीजेपी में शामिल होने की घोषणा की है. सबसे बड़ी बात यह है कि राघव चड्ढा को हटाकर अरविंद केजरीवाल ने जिन अशोक मित्तल को राज्यसभा में डिप्टी लीडर पद पर नियुक्त किया था, उन अशोक मित्तल ने भी राघव चड्ढा के साथ AAP छोड़ दी है. आम आदमी पार्टी के कुल 7 सांसदों ने पार्टी छोड़ दी है. 

Advertisement

ये सांसद हैं- राघव चड्ढ़ा, हरभजन सिंह, स्वाति मालीवाल, राजेंद्र गुप्ता, संदीप पाठक, विक्रमजीत साहनी और अशोक मित्तल

अशोक मित्तल लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) के संस्थापक और चांसलर हैं, वे पंजाब से राज्यसभा सांसद हैं. AAP ने अशोक मित्तल को 2 अप्रैल 2026 को राज्यसभा में डिप्टी लीडर (उपनेता) के पद पर नियुक्त किया था. राघव चड्ढा को इस पद से हटाकर AAP ने राज्यसभा सचिवालय को आधिकारिक पत्र लिखा और अशोक मित्तल को उनकी जगह नियुक्त करने की सूचना दी थी. 

 उसी दिन शाम तक राज्यसभा की वेबसाइट पर भी यह बदलाव दिखने लगा. 

यह भी पढ़ें: LIVE: राघव चड्ढा का AAP से इस्तीफा, बोले- दो तिहाई सांसदों के साथ BJP में करेंगे विलय

2 अप्रैल को को अशोक मित्तल राज्यसभा में AAP के उपनेता बने. इसके बाद 15 अप्रैल को अशोक मित्तल के ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) का छापा पड़ा था. ED ने  जालंधर में अशोक मित्तल के घर, लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) के परिसर समेत अन्य ठिकानों पर छापेमारी की थी. 

Advertisement

यह कार्रवाई विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (FEMA) के उल्लंघन से जुड़ी जांच के तहत हुई थी. छापेमारी लगभग तीन दिनों तक चली और 17 अप्रैल 2026 को समाप्त हुई. 

इसके बाद शुक्रवार 24 अप्रैल को खबर आई कि अशोक मित्तल ने राघव चड्ढ़ा के साथ AAP छोड़ दी है. माना जा रहा है कि अशोक मित्तल आम आदमी पार्टी के कुछ अन्य सांसदों के साथ भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने जा रहे हैं. 

अरविंद केजरीवाल ने पार्टी में टूट की इस घटना पर कहा है कि बीजेपी ने पंजाबियों के साथ धक्का किया है. वहीं पंजाब के सीएम भगवंत मान ने कहा है कि जो 6-7 लोग पार्टी छोड़कर गए हैं वे गद्दार हैं. 

पार्टी छोड़ने वाले गद्दार: भगवंत मान

भगवंत मान ने कहा कि मैं पहले भी कहता रहा हूं कि BJP को पंजाब या पंजाब के लोग पसंद नहीं हैं और वे हमेशा ऐसी किसी भी चीज को बिगाड़ना चाहते हैं जिससे पंजाब खुश होता हो. पहले उन्होंने हमारा RDF रोक दिया फिर हमारे विधायकों को निशाना बनाया और जब पीएम ने किसानों के मुद्दे पर अपना रुख बदल लिया, तब भी पंजाब के प्रति अपनी नफ़रत जारी रखी. आज BJP ने हमारे कुछ सांसदों को अपने पाले में लेकर पंजाब की पीठ में छुरा घोंपा है. 

Advertisement

उन्होंने कहा कि BJP का यहां अपना कोई जनाधार नहीं है. वे पंजाब में AAP द्वारा किए गए काम की बराबरी नहीं कर सकते. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »