बीजेपी 1 सितंबर से चलाएगी सदस्यता अभियान, अमित शाह बोले- पार्टी की विचारधारा को कोने-कोने में पहुंचाएं

भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि गृहमंत्री अमित शाह और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा के नेतृत्व में सदस्यता अभियान को लेकर बैठक हुई. इस दौरान सदस्यता टोली की घोषणा की गई. साथ ही समय सारिणी के विस्तार पर चर्चा हुई. पार्टी का सदस्यता अभियान 1 सितंबर से शुरू होगा. पार्टी का लक्ष्य इस अभियान में 10 करोड़ से अधिक सदस्य बनाना है.

Advertisement
अमित शाह और जेपी नड्डा (फोटो- पीटीआई) अमित शाह और जेपी नड्डा (फोटो- पीटीआई)

हिमांशु मिश्रा

  • नई दिल्ली ,
  • 17 अगस्त 2024,
  • अपडेटेड 11:45 PM IST

बीजेपी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने पार्टी नेताओं की बैठक को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने पार्टी नेताओं से बीजेपी की विचारधारा को देश के कोने-कोने तक ले जाने का आह्वान किया. इसके साथ ही भविष्य में पार्टी की मजबूत चुनावी संभावनाओं पर भी भरोसा जताया.

वहीं, भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि गृहमंत्री अमित शाह और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा के नेतृत्व में सदस्यता अभियान को लेकर बैठक हुई. इस दौरान सदस्यता टोली की घोषणा की गई. साथ ही समय सारिणी के विस्तार पर चर्चा हुई. पार्टी का सदस्यता अभियान 1 सितंबर से शुरू होगा. पार्टी का लक्ष्य इस अभियान में 10 करोड़ से अधिक सदस्य बनाना है. 

Advertisement

संबित पात्रा ने कहा कि पिछली बार जब ऐसा अभियान चलाया गया था तो पार्टी की सदस्यता संख्या 18 करोड़ हो गई थी. उन्होंने कहा कि लोग मिस्ड कॉल के माध्यम से पार्टी से जुड़ सकेंगे. साथ ही QR code और नमो एप के जरिए भी लोग पार्टी की सदस्यता ले सकते हैं.

पात्रा ने कहा कि इस अभियान में हर जाति, धर्म और समुदाय को शामिल किया जाएगा. यह सर्व समावेशी और सर्वव्यापी होगा. उन्होंने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े इस अभियान के संयोजक होंगे और पार्टी की उपाध्यक्ष रेखा वर्मा सह-संयोजक होंगी. 

संबित पात्रा ने कहा कि 4 तरीकों से नए सदस्य बनाए जाएंगे. पहला- मोबाइल नंबर पर मिस्ड कॉल देकर, दूसरा- क्यूआर कोड स्कैन करके, तीसरा- नमो ऐप के ज़रिए और चौथा- भाजपा की वेबसाइट के ज़रिए लोग पार्टी की सदस्यता ले सकेंगे. उन्होंने कहा कि  दूरदराज के इलाकों में पार्टी नए सदस्यों को नामांकित करने के लिए पारंपरिक कागजी तरीके का इस्तेमाल करेगी. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement