सिसोदिया का दावा- गोवा का CM बदलना चाहती है BJP, सावंत ने नहीं किया कोई काम

मनीष सिसोदिया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा, गोवा के चुनाव में ढाई महीने का समय बचा है. इस बीच हमें खबर मिली है कि भाजपा अपना मुख्यमंत्री बदलने जा रही है. प्रमोद सावंत से गोवा की जनता दुखी है. वहां प्रमोद सावंत ने कोई काम नही किया है. यह बात भाजपा जानती है. इससे पहले भाजपा उत्तराखंड में भी मुख्यमंत्री बदल चुकी है.

Advertisement
मनीष सिसोदिया ने कहा- गोवा में बनेगी आप की सरकार (फाइल फोटो) मनीष सिसोदिया ने कहा- गोवा में बनेगी आप की सरकार (फाइल फोटो)

पंकज जैन

  • पणजी,
  • 23 अक्टूबर 2021,
  • अपडेटेड 3:52 PM IST
  • प्रमोद सावंत से गोवा की जनता दुखी- मनीष सिसोदिया
  • 'प्रमोद सावंत ने राज्य में कुछ नहीं किया'

गोवा में अगले कुछ ही महीनों में विधानसभा चुनाव होने हैं. इससे पहले दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने बड़ा दावा किया. मनीष सिसोदिया का दावा है कि भाजपा गोवा में जल्द ही अपना मुख्यमंत्री बदलने जा रही है. उन्होंने कहा, प्रमोद सावंत से गोवा की जनता दुखी है. 

मनीष सिसोदिया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा, गोवा के चुनाव में ढाई महीने का समय बचा है. इस बीच हमें खबर मिली है कि भाजपा अपना मुख्यमंत्री बदलने जा रही है. प्रमोद सावंत से गोवा की जनता दुखी है. वहां प्रमोद सावंत ने कोई काम नही किया है. यह बात भाजपा जानती है. इससे पहले भाजपा उत्तराखंड में भी मुख्यमंत्री बदल चुकी है. 

Advertisement

मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री के बीच खींचतान- सिसोदिया

सिसोदिया ने दावा किया, भाजपा ने प्रमोद सावंत की 10 पॉइंट की फैलियर लिस्ट तैयार की है. गोवा में कोरोना मिस मैनेजमेंट इतना अधिक था कि पंचायत को भूमिका निभानी पड़ी. मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री के बीच खींचतान भी जमकर हुआ. बड़े बड़े घोटाले हो रहे हैं और भाजपा कार्यकर्ताओं को रुपए बांटें गए

सिसोदिया ने आरोप लगाया कि प्रमोद सावंत ने कोरोना रिलीफ के नाम पर फेक प्रॉमिस किया. प्रमोद सावंत रोजगार देने में विफल रहे. माइनिंग माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई. गोवा में लॉ एंड ऑर्डर का हाल बेहाल है, मर्डर और चोरी के केस बढ़ रहे हैं. बिजली पानी भी महंगा किया गया है. उन्होंने कहा, इस बार चुनाव में जनता आम आदमी पार्टी की सरकार बनाएगी. 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement