उपराष्ट्रपति पद के लिए मुकाबला दिलचस्प हो गया है क्योंकि इस बार दौड़ में दक्षिण भारत से दो चेहरे हैं। एनडीए ने तमिलनाडु से सीपी राधाकृष्णन् को उम्मीदवार बनाया है, जबकि विपक्ष ने आंध्र प्रदेश से सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश बी सुदर्शन रेड्डी को मैदान में उतारा है। आज एनडीए के उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन् अपना पर्चा भरेंगे। नामांकन पत्र चार सेट में होगा, जिसके पहले सेट के प्रस्तावक प्रधानमंत्री होंगे। संख्या बल में एनडीए की जीत तय मानी जा रही है। संसद में आज एक और महत्वपूर्ण बिल पेश होगा। गृहमंत्री अमित शाह एक बिल पेश करेंगे जिसके तहत गंभीर आरोपों में गिरफ्तार कोई सीएम या मंत्री 30 दिन जेल में रहने पर पद से हटा दिए जाएंगे। इस बिल को लेकर हंगामे के आसार हैं। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को उनकी जयंती के मौके पर श्रद्धांजलि दी गई।