भोपाल के बहुचर्चित ट्विशा शर्मा केस में उसके मायके वाले इसे दहेज हत्या का केस बता रहे हैं जबकि ससुराल वाले इसे सुसाइड कह रहे हैं. इस विवाद में मौत के इतने दिन बाद भी अब तक ट्विशा के शव का अंतिम संस्कार नहीं हो पाया है. इस केस में कल पहली बार ट्विशा की सास रिटायर्ड जज गिरबाला ने अपना पक्ष रखा. उन्होंने ट्विशा के परिवार के सभी आरोपों को नकारते हुए ट्विशा की मानसिक स्थिति पर सवाल उठाए. हालांकि ट्विशा की मां रेखा शर्मा ने इन आरोपों को खारिज कर दिया.