महाराष्ट्र के पुणे और पिंपरी-चिंचवड़ क्षेत्र में जहरीली शराब पीने से 12 लोगों की मौत के बाद हड़कंप मच गया है. शुरुआती जानकारी के अनुसार पुणे के फुरसुंगी इलाके में एक ही परिवार के दो सगे भाइयों की भी जान चली गई है. घटना सामने आने के बाद पुलिस और प्रशासन ने मामले की जांच तेज कर दी है तथा शराब के स्रोत का पता लगाने की कोशिश की जा रही है. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लिया है और उससे पूछताछ जारी है.